Abhishek Sharma Run Out: आईपीएल 2025 में अभिषेक शर्मा के नाम का तूफान अब तक देखने को नहीं मिला है. पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ वो 24 रन बनाकर आउट हुए थे, फिर दूसरे मैच में लखनऊ टीम के खिलाफ सिर्फ 6 रन किए और आज तीसरे मैच में एक बार फिर अभिषेक जल्दी पवेलियन लौट गए. इस बार वो बिना कोई गलती के रन आउट हुए हैं. हैरानी की बात ये है कि जिस समय वो आउट हुए वो नॉनस्ट्राइक एंड पर थे. आउट होने के बाद अभिषेक के चेहरे पर हताशा-निराशा साफ दिख रही थी.
दरअसल, अभिषेक पारी के पहले ही ओवर में चलते बने. इस ओवर की 5वीं गेंद पर वो रन आउट हुए. पहली बॉल खेलकर अभिषेक ने हेड को स्ट्राइक दी. हेड ने दूसरी और तीसरी बॉल पर चौका लगाया. चौथी गेंद पर 2 रन लिए. अब बारी थी 5वीं गेंद की, जिस पर हेड ने बल्ला लगाया और रन के लिए दोड़े पड़े. अभिषेक ने रन लेने से मना किया था, इसके बाद भी हेड दौड़ पड़े, क्योंकि आराम से सिंगल था, लेकिन अभिषेक ने कम दिलचस्पी दिखाई, जिसकी कीमत उन्हें अपना विकेट खोकर चुकानी पड़ी, क्योंकि Vipraj Nigam ने डायरेक्ट थ्रो से उनका काम तमाम कर दिया.
हैदाराबाद को लग चुके हैं 4 झटके
अभिषेक के आउट होने के बाद हैदराबाद को बैक टू बैक 3 बड़े झटके लगे. टीम ने 25 रनों पर तीन विकेट खो दिए. फिर ट्रेविस हेड के रूप में चौथा विकेट गिरा.हेड ने 12 गेंदों पर 22 रन किए. माना जा रहा था कि हैदराबाद 250 प्लस रन करेगी, लेकिन दिल्ली ने कमाल की बॉलिंग की और उसे 6 ओवर के अंदर ही 4 बड़े झटके दे दिए. खबर लिखे जाने तक हैदराबाद ने 9 ओवरों में 4 विकेट खोकर 94 रन बा लिए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन)- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (सी), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार
ये भी पढ़ें: MI vs KKR Dream Team: ये ग्यारह खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल! इस बल्लेबाज को आंख मूंदकर बना दीजिए कप्तान
ये भी पढ़ें: IPL 2025: वो 3 खिलाड़ी जो हर मैच में बना रहे फिफ्टी, इन्हें रोकना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
22 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
1 hr agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines