IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए आज से ठीक एक सप्ताह बाद नीलामी का बाजार लगेगा। दुबई में आईपीएल ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन के लिए किन-किन खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, इसकी लिस्ट भी सामने आ गई है। आईपीएल ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, लेकिन इनमें से सिर्फ 67 खिलाड़ियों पर ही बोली लगने की संभावना बताई जा रही है। आईपीएल ऑक्शन के लिए 119 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है। खिलाड़ी ने खुद इसका कारण बताया है।
ये भी पढ़ें:- IPL Auction 2024: जिस टीम में जाएंगे ये 10 खिलाड़ी, उसकी खुल जाएगी किस्मत, महज 75 लाख है बेस प्राइस
क्या क्रिकेट से संन्यास लेगा बल्लेबाज
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन का नाम नहीं देना चर्चा का विषय बना हुआ है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि शानदार फॉर्म में चल रहे शाकिब ने अपना नाम क्यों नहीं दिया है। वह लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे। आईपीएल के अलावा शाकिब ने खुद के संन्यास लेने पर भी बयान दिया है। खिलाड़ी ने कहा कि मैं फिलहाल बांग्लादेश के लिए मैच खेलने पर फोकस करना चाहता हूं। मेरी योजना यह है कि मैं अपना सारा समय सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के खेल पर दूं। शाकिब ने आगे कहा कि मैं क्रिकेट का तीनों फॉर्मेट खेलता हूं, मैं आगे भी अपना खेल जारी रखना चाहूंगा। इससे साफ है कि शाकिब ने अभी तक संन्यास लेने के बारे में विचार नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: बदलना चाहते हैं किस्मत, तो Dream 11 में इन 5 खिलाड़ियों पर जरूर खेलें दांव, पैसों की होगी बारिश!
PSL से भी वापस लिया नाम
बता दें कि शाकिब को आईसीसी विश्व कप 2023 के दौरान ऊंगली में चोट लग गई थी, तब से ही कप्तान रेस्ट कर रहे हैं। शाकिब ने कहा कि मुझे ठीक होने में अभी भी 2 सप्ताह का समय लगेगा। मुझे लगा था कि मैं जल्द ही ठीक हो जाउंगा, लेकिन डॉक्टर ने मुझे अभी भी आराम करने की सलाह दी है। शाकिब ने आगे कहा कि मैं वनडे और टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाना चाह रहा हूं, अगर मैं ठीक हो गया तो इस सीरीज का हिस्सा बनूंगा। बता दें कि सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि शाकिब ने पीएसएल से भी अपना नाम वापस ले लिया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
7 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
15 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
16 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
16 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
17 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
17 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines