IPL 2024 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर को यूएई में होना है। उससे पहले ही अब आईपीएल 2024 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक आईपीएल 17 की शुरुआत होने की तारीख और फाइनल की तारीख सामने आने लगी है। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो इसके फॉर्मेट को लेकर भी अपडेट मिला है।
कब शुरू होगा आईपीएल 2024?
अब मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों की मानें तो आईपीएल 2024 की शुरुआत 17 मार्च से हो सकती है। इतनी ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की रनर अप गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला जा सकता है। वहीं यह भी अपडेट सामने आया है कि फाइनल मुकाबला 18 मई को हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या RCB ने कर दी चूक? जिस खिलाड़ी को किया बाहर, उसी ने शतक ठोक दिया मुंहतोड़ जवाब
क्या होगा आईपीएल 17 का फॉर्मेट?
वहीं जानकारी के मुताबिक यह भी पता चला है कि आईपीएल 17 का फॉर्मेट पिछले सीजन जैसा ही रहेगा। इसमें शायद कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, कुछ दिनों पहले तक यह कहा जा रहा था कि आईपीएल का विंडो ढाई महीने तक बढ़ सकता है जिसमें मुकाबले भी बढ़ सकते हैं। पर अभी जो जानकारी मिली है उसके अनुसार 10 टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी और कुल 70 मैच होंगे। इसके अलावा नॉकआउट राउंड में क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और फाइनल मिलाकर कुल 74 मुकाबले होंगे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: क्या आईपीएल से खत्म हो जाएगा ये बड़ा नियम? बड़ा कारण आया सामने
आईपीएल 2024 क्यों है खास?
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 अपने में ही बहुत खास होने वाला है। दरअसल इसके तुरंत बाद जून में वेस्टइंडीज व यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 होगा। ऐसे में आईपीएल से अच्छा प्लेटफॉर्म दुनियाभर के खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस के लिहाज से कोई नहीं हो सकता। इसलिए इस बार आईपीएल में मिचेल स्टार्क जैसे कई बड़े खिलाड़ी भी नजर आ सकते हैं। इन्हीं सबको देखते हुए फिलहाल 19 दिसंबर के ऑक्शन का इंतजार है जो इसे बेहद खास बना सकता है। साथ ही धोनी, रोहित जैसे सितारों के लिए भी यह सीजन खास होगा क्योंकि, शायद 2025 में यह सितारे फिर ना नजर आएं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
32 mins agoIND vs NZ: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड तीसरा T20I मैच LIVE?
35 mins agoहरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया पहला वनडे शतक
56 mins agoशाहीन अफरीदी ने की शमी की बराबरी, तोड़ा वकार यूनुस-शोएब अख्तर का रिकॉर्ड
1 hr agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
1 hr agoरहाणे ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत के 5 तेज गेंदबाजों का किया चयन
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
1 hr agoग्रीन छोड़ 'पिंक कलर' की जर्सी पहनकर उतरी पाकिस्तानी टीम, जानिए वजह
2 hrs agoक्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान
2 hrs agoVIDEO: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली ने दिखाया बल्ले का दम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines