Punjab Kings Homeground Mullanpur Stadium: आईपीएल में सभी टीमें ज्यादातर मैच अपने होम ग्राउंड पर खेलती हैं। अपने होम ग्राउंड पर हर टीम को फैंस का ढेर सारा सपोर्ट मिलता है। वहीं अब पंजाब किंग्स की टीम अपने नए होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल 2024 के मैच खेलेगी। हाल ही में मुल्लांपुर स्टेडियम बनके तैयार हुआ है।
इससे पहले अभी तक आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम का होम ग्राउंड मोहाली पीसीए को माना जाता था, लेकिन इस बार पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड बदलने वाला है। जिसके बाद पंजाब किंग्स के फैन मोहाली पीसीए नहीं बल्कि मुल्लांपुर स्टेडियम में मैच देखने पहुंचेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जानाकारी देते हुए पीसीए के सचिव दिलशेर खन्ना ने बताया कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के अधिकारियों द्वारा नए मुल्लांपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया जा चुका है। जिसके बाद अब मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल 2024 के दौरान पंजाब किंग्स के मैच हो सकते हैं। कुछ कारणों के चलते इस बार मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आईपीएल के मैच नहीं होंगे। हाल ही में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस नए मुल्लांपुर स्टेडियम की एक वीडियो शेयर की गई थी। वीडियो में इस नए मैदान को दिखाया गया था और इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। अब पंजाब किंग्स भी अपने नए होम ग्राउंड पर खेलने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें:- कैसे शिखर धवन के जीवन में हुई थी आयशा मुखर्जी की एंट्री?
मुल्लांपुर स्टेडियम की खास जानकारी
मुल्लांपुर स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 30 हजार है। इसके अलावा यहां शानदार पार्किंग की व्यवस्था भी है जिसमें 1800 कार एक साथ खड़ी हो सकती हैं। इसके अलावा स्टेडियम में प्रैक्टिस करने के लिए 12 पिच बनाई गई हैं। खिलाड़ियों के लिए काफी शानदार ड्रेसिंग रूम बनाए गए हैं।
पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में खरीदे ये खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इस बार 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। जिसमें 6 भारतीय और 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पंजाब किंग्स ने इस बार ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को खरीदा है। हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। क्योंकि हर्षल पटेल को ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज कर दिया था।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines