IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन दुबई में होने जा रहा है। आज कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है तो कई खिलाड़ियों के हाथ निराशा लगने वाली है। ऑक्शन में बोली के लिए देश-विदेश के 333 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन इनमे से महज 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लगने वाली है। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं और पहली ही बार उन पर करोड़ों रुपये की बोली लगने की उम्मीद है। उनमे से एक है साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे।
गेराल्ड कोएत्जे ने एमएस धोनी के लिए खेलने की जताई इच्छा
आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे ने कहा कि मैं एमएस धोनी के नेतृत्व में खेलना चाहता हूं और ये मैरा सौभाग्य होगा। धोनी सबसे महान कप्तानों में से एक हैं उनसे मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स एक शानदार टीम है और काफी मजबूत है। अगर मैं सीएसके के लिए खेलता हूं तो काफी कुछ अनुभव करुंगा। ये पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने एमएस धोनी के लिए खेलने की बात कहीं है। दुनिया का हर एक क्रिकेटर धोनी के साथ खेलना चाहता है।
ये भी पढ़ें:- IPL को और रोमांचक बनाने के लिए आया नया नियम, तेज गेंदबाजों की हुई चांदी
पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे गेराल्ड कोएत्जे
वनडे विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जे ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी। इस टूर्नामेंट में गेराल्ड ने 20 विकेट अपने नाम किए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें गेराल्ड पर टिकी थी।
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी गेराल्ड ने पहली बार हिस्सा लिया था और पहली ही बार में अपने कमाल के प्रदर्शन से सभी को इंप्रेस किया था। अब गेराल्ड पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें भी गेराल्ड पर टिकी है, सीएसके अपने तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और ज्यादा मजबूत करने के लिए इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेल सकती है।
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
14 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
48 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines