हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2023: कौन हैं आकाश सिंह, जिन पर धोनी ने भरोसा जताकर कराया आईपीएल डेब्यू, जानिए

विज्ञापन
IPL 2023 CSK Akash Singh

नई दिल्ली: 20 साल के आकाश सिंह ने बुधवार को आईपीएल डेब्यू किया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज पर भरोसा जताते हुए डेब्यू का मौका दिया। खास बात यह है कि आकाश राजस्थान के रहने वाले हैं और वे पहले आरआर से जुड़े थे, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही अपना आईपीएल पदार्पण किया। न केवल धोनी ने इस गेंदबाज का डेब्यू कराया, बल्कि पहला ही ओवर थमाकर क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया। आइए जानते हैं कौन है ये युवा गेंदबाज, जिसके कंधे पर चौथे ही मैच में धोनी ने हाथ रखा।

कौन हैं आकाश सिंह? 

राजस्थान के भरतपुर में जन्मे 20 साल के आकाश सिंह भारत की अंडर -19 विश्व कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ थे, जहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े। बाएं हाथ के इस प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज ने अब तक 9 लिस्ट ए मैचों में 14, 5 फर्स्ट क्लास में 10 और 9 टी-20 में 7 विकेट चटकाए हैं।

और पढ़िए – Most Ducks in IPL: ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार शून्य पर हुआ आउट, लिस्ट में रोहित-डीके समेत ये दिग्गज

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1646146582490783746?cxt=HHwWhICxmYvmpNgtAAAA

भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य रहे आकाश सिंह 

विश्व कप 2020 फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की अंडर-19 टीम के सदस्य रहे आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2020 से पहले नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2021 के लिए भी बरकरार रखा गया, हालांकि वे एक भी मैच नहीं खेल सके। पेसर ने U19 विश्व कप के दौरान 7 विकेट चटकाए थे।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1646150361533562880?cxt=HHwWgIC2oYfCptgtAAAA

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1646143737398018055?cxt=HHwWjoC-zb3Ao9gtAAAA

खेल के जुनून के चलते फेल हो गए थे आकाश 

आकाश ने अपना लगभग पूरा क्रिकेट जयपुर से खेला। उन्होंने यहीं से तैयारी की। यहां 2017 में एकेडमी की ओर से खेलते हुए एक ओपन टूर्नामेंट में उन्‍होंने एक मैच में बिना रन देकर 10 विकेट चटका डाले थे। इसके बाद उन्‍हें तुरंत अंडर 16 टीम में चुन लिया गया। आकाश को बचपन से ही क्रिकेट का जुनून रहा। इस वजह से उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। यही कारण रहा कि वे 10वीं की परीक्षा में कई बार फेल हो गए थे। उन्‍होंने राजस्‍थान के लिए अंडर 16, अंडर 19 में भी जबरदस्‍त प्रदर्शन किया।

https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1646171421029158913

और पढ़िए – IPL 2023 orange cap: ऑरेंज कैप की रेस में वॉर्नर की छलांग, तीसरे नंबर पर खिसके ऋतुराज

अश्विन को किया आउट 

आकाश ने अपने पहले ही मैच में सेट बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन का शिकार किया। हालांकि इससे पहले उनकी खूब पिटाई हो चुकी थी। आकाश के तीसरे ओवर में अश्विन ने दो छक्के ठोक दिए थे, लेकिन छठी गेंद पर वे गच्चा खा गए और बॉल को जज नहीं कर सके। अश्विन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मगाला के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उन्होंने पिछले मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर रहे ध्रुव जुरेल को महज 4 रन पर आउट कर दिया। आकाश ने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें