IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में विराट कोहली का एक अलग ही रुप देखने को मिला। उन्होंने 63 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा कर दिया और सभी को मुरीद बना लिया। कोहली ने इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। जिसमें से एक तो 103 मीटर का था। इसे देखकर फाफ डु प्लेसिस भी हैरान रह गए।
कोहली ने ऐसे जड़ा विशाल छक्का
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने शुरुआत से ही बेहतरीन लय में बल्लेबाजी की। पारी में 9वां ओवर नीतिश रेड्डी करने आए। कोहली ने उन पर पहली ही गेंद पर प्रहार करने का मूड बनाया। नीतिश रेड्डी की पहली गेंद पर कोहली ने लेग साइड में जोर से बल्ला घुमाया और गेंद को सीधा डीप मिड विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाया।
बाद में जब छक्के की दूरी देखी गई तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ये 103 मीटर का था जिसे देखकर विराट कोहली के साथी फाफ डु प्लेसिस का मुंह खुला रह गया और उन्होंने विराट के पास जाकर उनकी तारीफ की। फाफ का ये रिएक्शन हर तरफ वायरल हो रहा है। इस छक्के पर एलन मस्क ने भी कमेंट किया है और लिखा है कि-‘डिफाइन ब्यूटी’।
https://twitter.com/JioCinema/status/1659239138611302403?s=20
मैच का लेखा-जोखा
राजीव गांधी स्टेडियम में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/5 का स्कोर बनाया। जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली (100) और फाफ डु प्लेसिस (71) की शानदार पारियों के दम पर 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। हैदराबाद की तरफ से हेनरिक क्लासेन(104) और हैरी ब्रुक(27) ने शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए।
जवाब में आरसीबी के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार साझेदारी की और पहले विकेट के लिए कोहली और डु प्लेसिस ने 172 रन जोड़कर टीम की जीत पक्की कर दी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
26 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
45 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines