IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। इस बार आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा। 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 28 मई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के 74 मैच 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे।
IPL टीमों के 10 शहरों के अलावा गुवाहाटी और धर्मशाला भी मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। नीचे जानिए आईपीएल के मैच कहां होंगे और कहां नहीं।
IPL 2023 Venue
इन शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल 2023 के मैच
- मुंबई
- चेन्नई
- अहमदाबाद
- जयपुर
- बेंगलुरु
- लखनऊ
- हैदराबाद
- दिल्ली
- मोहाली
- कोलकाता
- धर्मशाला
- गुहावटी
और पढ़िए –IND vs AUS: अश्विन ने खींच दिए शमी के कान, वायरल हो रहा मजेदार Video
https://twitter.com/Devchouhan101/status/1626549060009074688?s=20
इंदौर-कानपुर, रायपुर, में नहीं होंगे मैच
बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए आईपीएल शेड्यूल में मध्यप्रदेश के इंदौर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में इस बार आईपीएल के मैच नहीं होंगे। यहां के फैंस के लिए ये खबर निराश करने वाली है। मध्यप्रदेश के इंदौर, रायपुर और जयपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं। यहां पहले आईपीएल के मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन बार यहां के ग्राउंड शामिल नहीं हैं।
इस बार होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा आईपीएल 2023
आईपीएल 2023 के शेड्यूल के अनुसार, इस बार 2019 के सीजन की तरह होम और अवे फॉर्मेट में सभी मुकाबले खेले जाएंगे। यानि कि आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमें लीग स्टेज के 14 में से 7 मुकाबले अपने घर और बाकी 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेलेगी। प्लेऑफ मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
4 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines