IPL 2023: आईपीएल 2023 का 34वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिट्लस के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने तेज शुरुआत करते ही पहले 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 49 रन बनाए थे। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर आए और 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी।
वाशिंगटन सुंदर ने 1 ओवर में निकाले 3 विकेट
वाशिंगटन सुंदर ने आठवें ओवर में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, सरफराज खान और अमन खान का शिकार किया। इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए और 3 विकेट लेकर दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। इस ओवर के बाद से ही हैदराबाद की टीम मैच में दिल्ली की टीम पर हावी हो गई है। यह ओवर मैच का टर्निंग प्वाइंट भी हो सकता है।
और पढ़िए – MI vs GT: मुंबई के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने उतरेगी गुजरात की टीम, देखें पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड रिकॉर्ड
मैच का लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो 15 ओवर का खेल हो चुका है। दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मनीष पांडे 24 जबकि अक्षर पटेल 19 रन बनाकर टिके हुए हैं। अभी 5 ओवर का खेल होना बाकी है। हैदराबाद के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 3 और भुवनेश्वर कुमार- टी नटराजन ने 1-1 विकेट निकाला है।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: टीम इंडिया का ऐलान, IPL में भौकाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को मिली जगह
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
दिल्ली कैपिटल्स- डेविड वार्नर (c), फिलिप साल्ट (w), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिच नार्जे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines