IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से मात दे दी। गुजरात की इस जीत में हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। इसके बाद गिल काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच में सिर्फ एक छक्का जड़ा वो भी उस गेंदबाज के खिलाफ जिससे वे मैच से पहले ही छक्का मारने की बात कह चुके थे।
शुभमन गिल ने इस गेंदबाज को दी थी चुनौती
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शुभगम गिल ने हर गेंदबाज की जमकर पिटाई की और किसी को नहीं बक्शा। इसमें उनके दोस्त और पंजाब की रणजी टीम में उनके साथी अभिषेक शर्मा भी शामिल थे। जिन्हें गिल मैच से पहले ही छक्का मारने का कह चुके थे। गिल ने पारी के 14वें ओवर में अभिषेक शर्मा की बॉल पर एक खूबसूरत शॉट मारा। वहीं मैच के बाद उन्होंने दोनों के बीच हुई चर्चा का भी जिक्र किया।
गिल ने कहा कि “मैंने एसआरएच के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था और अब उनके खिलाफ अपना पहला शतक जमाया, इसलिए जीवन एक पूर्ण चक्र बन गया है। उम्मीद है कि और भी शतक आएंगे। यह सब गेंदबाजों और स्थिति के बारे में है और मैं अपनी आखिरी पारी पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। सामने की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। अभिषेक शर्मा का छक्का मेरे लिए सबसे सुखद रहा। मैंने उससे कहा था कि अगर तुम मुझे गेंदबाजी करोगे तो मैं तुम्हें छक्का मारूंगा।”
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस से रिद्धिमान साहा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद गिल और साई सुदर्शन (47) ने 147 रन की साझेदारी की। गिल ने शतक लगाकर टीम को 189 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट (5/30) लिए।
जवाब में एसआरएच ने पॉवरप्ले के बाद 45 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक (64) लगाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद 20 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी और हार गई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी, 3 खिलाड़ियों के कारण फंसा पेंच
2 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines