IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स भले ही बीती रात पंजाब किंग्स से करीबी मुकाबला हार गई हो, लेकिन टीम के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। सैमसन ने 25 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी के दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल करते हुए दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है।
सैमसन ने अंजिक्य रहाणे को छोड़ा पीछे
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संजू सैमसन ने अंजिक्य रहाणे को पीछे छोड़ दिया है। सैमसन से पहले यह रिकॉर्ड रहाणे के नाम था, उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी भी की थी। लेकिन अब यह रिकॉर्ड सैमसन के नाम हो गया है। सैमसन ने बीती रात 42 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और एक छक्का लगाया था।
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs MI: आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली को घर में दी शिकस्त
सैमसन के 3096 रन पूरे
बता दें कि अंजिक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 3098 रन बनाए है। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ तीन रन बनाते ही संजू ने अंजिक्य को पीछे छोड़ दिया। संजू सैमसन के राजस्थान की तरफ से 3140 रन पूरे कर लिए हैं। संजू सैमसन और अंजिक्य रहाणे के बीच एक कॉमन बात यह भी है कि दोनों ही बल्लेबाजों राजस्थान की तरफ से खेलते हुए अब तक 2-2 शतक लगाए हैं।
और पढ़िए – IPL शतक बनाने में सिर्फ 1 रन से चूक गए थे 8 खिलाड़ी, इस प्लेयर के साथ 2 बार हुआ ऐसा, देखें लिस्ट
सैमसन और रहाणे के बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज शेन वॉटशन का नंब आता है, जिन्होंने 2474 रन राजस्थान रॉयल्स के लिए बनाए हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स पिछले सीजन में आईपीएल के फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines