IPL 2023: आईपीएल 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। इस मैच में युवा विस्फोटक बल्लेबाद अब्दुल समद (Abdul Samad) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के जबड़े से जीत छीन ली। उन्होंने मैच में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम को मैच जिताने के बाद बड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। अब्दुल समद ने बताया कि मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या था। उन्होंने नो बॉल का फायदा कैसे उठाया।
अब्दुल समद ने मैच के बाद क्या कहा?
मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मैच विनर खिलाड़ी अब्दुल समद ने कहा कि ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो स्थिति उतनी आसान नहीं थी। फिलिप्स ने अपनी ताबड़तोड़ पारी से हमें वो इंजेक्शन दिया। मैं इंतजार कर रहा था कि गेंद मेरे स्लॉट में आए। किस्मत से नो बॉल भी हो गई।’
और पढ़िए – IPL 2023: RR के जबड़े से जीत छीनने वाले अब्दुल समद ने इस खिलाड़ी को बताया असली मैच विनर
ग्लेन फिलिप्स को बताया गेम चैंजर
अब्दुल समद ने ग्लेन फिलिप्स को गेम चैंजर बताते हुए कहा कि ‘मैं इंतजार कर रहा था कि गेंद कब सही एरिया में गिरे और मैं हिट करूं। ग्लेन फिलिप्स हमारे लिए गेम चेंजर रहे। हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए हैं। बाकी बचे मुकाबलों में भी ये मोमेंटम बनाकर रखना होगा।’ आपको बता दें कि फिल्प्स ने 19वें ओवर की 2 बॉल पर लगातार 2 छक्के और तीसरी गेंद पर चौका लगाकर मैच पलट दिया था। वह 7 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद समद ने मैच जिताया।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: हैदराबाद ने जिंदा रखी उम्मीदें, प्लेऑफ के करीब पहुंची गुजरात, जानें प्वाइंट्स टेबल की स्थिति
आखिरी ओवर का रोमांच
दरअसल, राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। 215 रनों के टारगेट का पीछा करने वाली हैदराबाद की टीम को आखिरी ओवर में 17 रन बनाने थे। इस ओवर की आखिरी बॉल पर समद छक्का लगाने से चूक गए और कैच आउट हुए, तभी अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। फिर अगली गेंद पर समद ने छक्का ठोक राजस्थान के जबड़े से जीत छीन ली। अब्दुल समद ने फ्री हिट गेंद पर जैसे ही छक्का लगाया तो पूरी टीम मैदान में जोश के साथ दौड़ी और जश्न मनाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
18 mins agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ चौथा T20I? जानें तरीका
1 hr agoअगर ईशान किशन की हुई वापसी, तो किस नंबर पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoआयरलैंड के गेंदबाज बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
4 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
11 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
12 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
12 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
12 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines