IPL 2023, RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे से होगी।
इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में है। मैच में जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी वहीं लखनऊ की टीम पंजाब के खिलाफ मिली हार के बाद वापसी करना चाहेगी।
और पढ़िए – PAK vs NZ: 24 गेंदों में 60 रन ठोककर बल्लेबाज ने बदल ली DP, देश से मांगी माफी
IPL 2023 में दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में संजू सैमसन की टीम ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 में 5 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और एक हारा है। 8 अंक के साथ टीम पहले नंबर पर काबिज है। वहीं लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। लखनऊ ने आईपीएल 2023 में 5 मैच खेले हैं जिनमें 3 जीते और 2 हारे हैं। लखनऊ की टीम 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
टीमें इस प्रकार हैं:-
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, मयंक यादव।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बसिथ, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, केएम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेड मैककॉय , देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौर, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम ज़म्पा।
और पढ़िए – SRH vs MI: रोहित शर्मा ने IPL में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने
RR vs LSG Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता।
RR vs LSG Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
3 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
41 mins agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 hr agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines