हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023, RR vs CSK: जयपुर में हारी धोनी की टीम, Jaiswal की विस्फोटक पारी, जुरेल ने मचाई तबाही

विज्ञापन
IPL 2023, RR vs CSK live score Update

IPL 2023, RR vs CSK: आईपीएल 2023 के तहत गुरुवार को 37वें मुकाबले में रॉजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर मात दी। आरआर कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए आरआर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी और 20 रनों से मुकाबला हार गई। सीएसके के लिए कोई भी बल्लेबाज मैच विनिंग पारी नहीं खेल सका।

वहीं राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़े। फिर अंत में ध्रुव जुरेल ने 15 गेंद पर 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 202 तक पहुंचा दिया। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट निकाले। महेश तीणक्षा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।

https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1651613754994601984?s=20

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola