नई दिल्ली: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। रविवार को रिंकू सिंह और सोमवार को निकोलस पूरन की आतिशी पारी देख दुनिया दंग रह गई। आईपीएल के 15वें मुकाबले में पूरन ने आरसीबी के घर में घुसकर ऐसी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की कि मैच का रुख ही पलट दिया। पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा मार आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी ठोक डाली। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह केएल राहुल और पैट कमिंस के बाद कम गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
पूरन ने पूरे किए 1 हजार रन
इसके साथ ही पूरन ने आईपीएल में एक हजार रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। उन्होंने 7 गेंदों में 23 रन बनाते ही इस आंकड़े को छूआ। पूरन ने ये रन 51 मैचों में बनाए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘हमने रनआउट…’, आखिरी बॉल पर मिली हार के बाद फाफ डु प्लेसिस ने दिया ये बयान
आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक
- 14 केएल राहुल बनाम डीसी मोहाली 2018
- 14 पैट कमिंस बनाम एमआई पुणे 2022
- 15. यूसुफ पठान बनाम SRH कोलकाता 2014
- 15 सुनील नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017
- 15 निकोलस पूरन बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2023
आते ही मचाया धमाका
पूरन उस वक्त मैदान में आए जब लखनऊ के चार विकेट 10.4 ओवर में 99 रन पर पवेलियन लौट चुके थे। शानदार बल्लेबाजी कर रहे मार्कस स्टोइनिस 30 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। मुश्किल में चल रही टीम के लिए पूरन आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने चौके-छक्के ठोक गेंदबाजों की कुटाई की और दूसरी ही बॉल पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद उन्होंने सिराज के ओवर में दो चौके ठोके। इसके बाद कर्ण शर्मा के ओवर में दो छक्के-एक चौका ठोक रोंगटे खड़े कर दिए। अगले ओवर में पूरन ने हर्षल पटेल को कूटा और दो चौके-एक छक्का कूट डाला। 15वें ओवर में पार्नेल की दूसरी गेंद पर चौका और पांचवीं पर छक्का ठोक पूरन ने महज 15 गेंदों में पचासा ठोक क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। पूरन ने 15 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक ठोका।
और पढ़िए – IPL 2023: निकोलस पूरन की तबाही ने बना दिया मैच…15 गेंदों में फिफ्टी ठोक बनाया ये रिकॉर्ड
19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से ठोके 62 रन
उन्हें मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में अपना शिकार बनाया। सिराज की गेंद पर शाहबाज अहमद ने उनका कैच पकड़ पवेलियन रवाना किया। पूरन ने कुल 19 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के जड़कर 326.32 की स्ट्राइक रेट से 62 रन ठोके। पूरन की इस धमाकेदार बल्लेबाजी से बेंगलुरू का चिन्नास्वामी स्टेडियम गूंज उठा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines