नई दिल्ली: आईपीएल के 15वें मुकाबले में रोमांच का गजब नजारा देखने को मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में LSG ने आखिरी ओवर में रौंगटे खड़े कर देने वाली जीत दर्ज की। LSG के एक वक्त 5 विकेट 105 रन पर गिर गए थे।
आरसीबी की मैच जीतने की उम्मीदें बढ़ने लगीं, तभी निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की धमाकेदार बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद 19वें ओवर में आयुष बडोनी हिटविकेट आउट हुए तो मैच एक बार फिर पलटता दिखा। फिर आखिरी ओवर में जयदेव उनादकट भी आउट हो गए। हर्षल पटेल ने रवि बिश्नोई को मांकडिंग रन आउट करने की भी कोशिश की, लेकिन आखिरकार LSG ने 213 रनों का लक्ष्य आखिरी बॉल पर चेज कर लिया।
और पढ़िए – उमर गुल ने तेज गेंदबाजों के लिए रखी ये डिमांड, वनडे वर्ल्ड कप के लिए बताया महत्वपूर्ण
रन आउट के साथ मैच जीतने की उम्मीद की थी
इस रोमांचक मैच में हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा- ये हार निराशाजनक है। वे मध्यक्रम में अच्छा खेले, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अच्छी वापसी की। एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी। हमने रन आउट के साथ मैच जीतने की उम्मीद की थी।
https://twitter.com/IPL/status/1645489740018495488?cxt=HHwWgMDRtemM-tUtAAAA
मैंने अपने सभी हथियार उन पर फेंक दिए
फाफ ने आगे कहा- मुझे लगता है कि उस विकेट को देखते हुए 7 से 14 ओवर तक बल्लेबाजी काफी धीमी थी, लेकिन फिर आखिरी पांच ओवरों में गेंद अच्छी तरह से आ रही थी और यह दूसरी पारी में जारी रही। मैंने अपने सभी हथियार उन पर फेंक दिए। दुर्भाग्य से वे आगे बढ़ गए। स्टोइनिस और पूरन ने बीच में से सब कुछ खेला। उन्होंने हमारे मुख्य गेंदबाज हर्षल में से एक को उसके पहले दो ओवरों में अच्छे से खेला। हालांकि फाफ ने हर्षल का बचाव कर कहा- डेथ ओवर गेंदबाजी करने के लिए यह एक कठिन जगह है। आपको अपने खेल में शीर्ष पर रहना होगा। मैं अपनी पारी के ज्यादातर हिस्से में संघर्ष कर रहा था। कोहली को स्ट्राइक बैक देकर खुश था।
LSG ने इसके साथ ही आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे सफल रन चेज किया।
और पढ़िए – Asia Cup हाथ से गया तो हो जाएगा इतने करोड़ का नुकसान, पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने किया खुलासा
IPL के सबसे सफल रन चेज
- 224 आरआर बनाम पीबीकेएस शारजाह 2020
- 219 एमआई बनाम सीएसके दिल्ली 2021
- 215 आरआर बनाम डेक्कन हैदराबाद 2008
- 213 एलएसजी बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2023
- 211 एलएसजी बनाम सीएसके मुंबई बीएस 2022
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
23 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
56 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines