RCB vs CSK: आईपीएल का 24 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी के कप्तान फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया है। इस मुकाबले के लिए सीएसके की टीम में जूनियर मलिंगा की वापसी हुई है, जो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए मैच विनर साबित हो सकता है। इस खिलाड़ी को चोटिल हुए सिसांडा मगाला की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।
कौन हैं मथीशा पथिराना
मथीशा पथिराना श्रीलंका से आते हैं। उनकी उम्र सिर्फ 20 साल है। इन्हें जूनियर मलिंगा कहा जाता है। इस बॉलर के पास गति के साथ सधी लाइन लेंथ है। खास बात ये है कि ये तेज गेंदबाज मलिंगा जैसे एक्शन को लेकर चर्चा में रहा है। जो पिन पॉइंट यॉर्कर डालने के लिए जाना जाता है। उन्होंने सीएसके के लिए 2 मैच खेले हैं, जिनमें 2 विकेट लिए थे।
और पढ़िए – IPL 2023: हम 9 में से 9 मैच जीत सकते हैं, सौरव गांगुली ने Delhi Capitals के खिलाड़ियों से कही बड़ी बात
मथीशा पथिराना का क्रिकेट करियर
20 साल के मथीशा पथिराना को क्रिकेट का ज्यादा अनुवन नहीं है। इस खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट भी ज्यादा नहीं खेला। 2 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। वहीं 10 टी20 मैचों में यह गेंदबाज 7 विकेट ले चुका है। लिस्ट ए के 3 मैचों में पथिराना ने सिर्फ 1 विकेट निकाला है। श्रीलंका के लिए सिर्फ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (सी), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – रिंकू सिंह ने गरीब क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा काम, आप भी करेंगे सलाम
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines