हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023 Points Table: मुंबई की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, इन टीमों की बढ़ी टेंशन

विज्ञापन
IPL 2023 Points Table

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। मुंबई की इस जीत के बाद प्वाइंट टेबल का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। सीजन के 46वें मैच में पंजाब के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज कर मुंबई ने अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में सुधार ली है। मुंबई अब 10 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है।

प्वाइंट टेबल की टॉप 4 टीमें

प्वाइंट टेबल की टॉप 4 टीमों की बात करें तो गुजरात नंबर 1 पर काबिज है। इस टीम ने 9 में से 6 मैच जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ की टीम है, जिसने 10 में से 5 मैच जीतकर 11 अंक हासिल किए हैं। वहीं चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 में से 5 मैच जीती है, इस टीम के पास 10 अंक हैं। आरसीबी और मुंबई की टीम से राजस्थान का रनरेट बेहतर है, इसलिए वह चौथे नंबर पर है।

दिल्ली के लिए मुश्किल हुई प्लेऑफ की रेस

मुंबई को मिली जीत से पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद और केकेआर की टेंशन बढ़ गई है। खासकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है, जबकि पंजाब और आरसीबी को अपने आगामी मैच जीतना होंगे। वरना प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बिगड़ सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola