IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इनके नतीजों से प्वाइंट्स टेबल में भी निरंतर बदलाव का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को पहला मैच आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। वहीं दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया। जिससे अंक तालिका में बदलाव देखा गया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज
रविवार शाम को कोलकाता के खिलाफ खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की ओर से डेवोन कॉनवे (56), अजिंक्य रहाणे (71*) और शिवम दूबे (50) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए और टीम ने 235/4 का स्कोर बनाया।इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 2 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए।इसके बाद भी लगातार गिर रहे विकेटों के बीच जेसन रॉय (61) और रिंकू सिंह (53*) ने अर्धशतक लगाए हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए।
और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल के इतिहास में किन मैचों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के? यहां देखें टॉप 5 लिस्ट
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के 10 अंक हो गए और वह टॉप पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई के बाद भले ही दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स हैं और उसके खाते में 8 अंक हैं, लेकिन आईपीएल के इस सीजन के अंकतालिका में राजस्थान समेत कुल 5 टीमें ऐसी हैं, जिनके खाते में 8-8 प्वाइंट्स हैं। जिनमें से नेट रनरेट के चलते राजस्थान, गुजरात और लखनऊ चेन्नई के साथ टॉप-4 में है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं ‘ जीत के बाद MS Dhoni ने किया रिटायरमेंट की ओर इशारा
आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छोड़ा पीछे
रविवार दोपहर को खेले गए पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को मात दे दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 189 रन बनाए। जिसका पीछे करते हुए राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 181 रन ही बना सकी।
इस जीत के बाद आरसीबी के 8 अंक हो गए। वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवे नंबर पर पहुंच गई है। उसने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
30 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
42 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
3 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines