IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से मात दे दी। मैच काफी रोमांचक था और इसमें अंतिम ओवर में लखनऊ को जीत हासिल हुई। इस जीत से एसएसजी के खाते में दो अंक जुड़ गए और प्वाइंट्स टेबल में भी उसे फायदा मिल गया। वहीं मुंबई इंडियंस को दोहरा नुकसान हुआ है।
मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए रोमांचक मैच से पहले प्वाइंट्स टेबल में एसएसजी चौथे नंबर पर थी वहीं मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर मौजूद थी। लेकिन मैच के नतीजे के बाद दोनों की ही पोजीशन बदल गई। एलएसजी 15 अंको के साथ तीसरे नंबर पर आ गई। वहीं एमआई 14 अंको के साथ चौथे स्थान पर आ गई। मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा नुकसान अंकतालिका में ही नेट रन रेट के मामले हुआ है। टीम का नेट रन रेट पहले भी माइनस में था और अब भी है, लेकिन अब कुछ और अंकों का इजाफा हो गया है।
ये है टॉप-4 टीमें
आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में 18 अंकों पर मौजूद गुजरात टाइटन्स ने टूर्नामेंट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ये टीम अब नंबर वन की कुर्सी पर है। वहीं दूसरे नंबर पर 15 अंको के साथ सीएसके मौजूद है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर इतने ही अंको के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स है। मुंबई इंडियंस सात मैच जीतकर 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर विराजमान है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया की जीत के बाद गौतम गंभीर का दुनिया को संदेश
6 hrs agoराहुल, यशस्वी समेत कई बल्लेबाज फेल, आकिब नबी ने न्यूजीलैंड में बचाई लाज
7 hrs agoपाकिस्तान की टीम फिर हुआ बड़ा बदलाव, रिजवान-इमाम समेत कई दिग्गज हुए बाहर
7 hrs agoभारत की जीत के बीच संजू सैमसन के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs NZ: तीसरे T20I से कट सकता है इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अनोखा रिकॉर्ड टूटा, T20I में पहली बार हुआ ऐसा
8 hrs agoभारत का ऐतिहासिक कारनामा, 200 टी-20 मैच जीतने वाली बनी दुनिया की पहली टीम
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को नमन धीर के रूप में मिल गया मैच फिनिशर
10 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी फीकी, 2 मैच में लुटाए 99 रन
10 hrs ago'हमारी टीम में हर कोई मैच विनर है…' श्रेयस अय्यर ने खोला जीत का राज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines