IPL 2023: आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिली रूसो ने 37 गेंद पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर ही दिल्ली ने 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। रूसो की इस पारी से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने रूसो की तारीफ में बड़ी बात कही है।
आरोन फिंच ने रूसो की तारीफ में कही ये बात
एरोन फिंच ने रिली रूसो की तारीफ में कहा कि ‘वह काफी बड़े बल्लेबाज हैं। वो पहली ही गेंद से हिट कर सकते हैं। जब एक बार वो हिट करने लगते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वो ग्राउंड में हर तरफ शॉट लगाते हैं। मुझे नहीं लगता है कि पंजाब किंग्स ने रिली रोसो के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। वो एक क्लास प्लेयर हैं और मुझे खुशी है कि आईपीएल में उन्होंने इस तरह की पारी खेली।’
रूसो ने 2014 में खेला था पहला आईपीएल मैच
रिली रूसो ने आईपीएल में पहली बार अर्धशतक लगाया है। वह इस लीग में अपना पहला आईपीएल मैच 2014 में खेल चुके हैं। उस वक्त वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। 2014 और 2015 में वो बुरी तरह फ्लॉप रहे थे। इसके बाद इस सीजन उन्होंने वापसी की और दिल्ली के लिए शानदार पारी खेली।
मैच का हाल
आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेला गया। जिसमें दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे। रिली रोसो ने 37 गेंद पर 82 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।
लिविंगस्टोन ने खेली 94 रनो की पारी, लेकिन जीत नहीं दिला पाए
214 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम 198 रन तक ही पहुंच पाई। टीम के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सिर्फ 48 गेंद पर 94 रन बनाए, लेकिन वह जीत नहीं दिला पाए। इस हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम अब लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines