IPL 2023, KKR vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। केकेआर की पारी के दौरान टीम के कप्तान नितीश राणा और मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज ऋतिक शौकिन के बीच कुछ बहस हो गई थी। जिसे लेकर दोनों पर जुर्माना लगाया गया है।
नितीश राणा पर लगा मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना
मैच रेफरी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों को दोषी पाया और दोनों पर जुर्माना लगाया है। नितीश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि ऋतिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नितीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
सूर्यकुमार यादव पर भी लगा फाइन
कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा पेट की समस्या के चलते इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेले। वहीं टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में थी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलकर टीम को जिताया हालांकि इसके बावजूद उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। ये स्लो ओवर रेट बनाए रखने और समय पर पारी समाप्त नहीं करवाने के चलते लगाया गया है। इससे पहले संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या पर भी ये कार्रवाई की जा चुकी है।
मैच का लेखा-जोखा
मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। केकेआर के लिए इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में शतक बनाया। 186 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली। फिर सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंद पर 43 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines