IPL 2023, MI vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे क्वालिफायर में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से मात दे दी। मैच में भले ही गुजरात की टीम शुरुआत से ही हावी रही हो लेकिन एक समय जब सूर्यकुमार यादव खेल रहे थे तब लग रहा था कि वे कुछ चमत्कार कर देंगे। हालांकि 15वें ओवर में मोहित शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया। ये मैच का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ। इसे लेकर मोहित ने मैच के बाद भी जिक्र किया।
सूर्यकुमार यादव के लिए गुजरात ने बनाया था खास प्लान
सूर्या एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो मैच को कभी भी पलट सकते हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने महज 38 गेंदों पर 61 रनों की तूफानी पारी खेली। सूर्या ने इस पारी में 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। वे अगर टिके रहते तो टीम को जीत दिलकर ही जाते लेकिन मोहित शर्मा 15वें ओवर में अपनी लेंथ से नहीं हिले और सूर्यकुमार यादव को चमका दे दिया।
मैच के बाद मोहित ने सूर्या के खिलाफ गुजरात की रणनीति के बारे में भी बताया। मोहित ने कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव उन्हें अगर 6 छक्के भी लगा देते तो भी वह अपनी रणनीति नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि -‘मैं थोड़ा भाग्यशाली था कि इतनी जल्दी पांच विकेट हासिल कर लिए। गेंद अच्छी तरह से स्किड हो रही थी, लेकिन जिस तरह से स्काई (सूर्यकुमार यादव) और तिलक बल्लेबाजी कर रहे थे, हमें लगा कि अगर वे आउट नहीं हुए तो मैच फिसल सकता है। मैंने फैसला किया था कि अगर मैं स्काई के खिलाफ गेंदबाजी कर रहा हूं तो मैं ज्यादा प्रयोग नहीं करूंगा।’
https://twitter.com/IPL/status/1662161427560558592
‘अगर वे 6 छक्के भी लगा देते तो फर्क नहीं पड़ता’- मोहित
उन्होंने आगे कहा ‘हमारी एक मीटिंग हुई जिसमें हमने चर्चा की कि हमें सूर्या के खिलाफ ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए, इससे उसके लिए चीजें आसान हो जाती हैं। इसलिए विचार था कि लेंथ गेंदें फेंकी जाएं। यहां तक कि अगर हमें छह छक्के भी लग जाते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि हमें लगा कि उसके लिए अपने शॉट खेलने के लिए सबसे मुश्किल लेंथ है। उस समय मैच खत्म नहीं हुआ था, लेकिन उसके विकेट (सूर्या का विकेट) का मतलब था कि हम खेल में थे। उस विकेट को लेने से बड़ी राहत मिली। ‘
मोहित शर्मा ने लिए 5 विकेट
बता दें कि मैच में मोहित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और अपने आईपीएल करियर का पहला पांच विकेट हॉल लिया। इसके साथ ही उनके इस सीजन में 24 विकेट हो गए और वे पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines