IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को मात दे दी। केकेआर की तरफ से रिंकू सिंह और आंद्रे रसल की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैच को पंजाब के हाथों से छीन लिया। रिंकू सिंह ने सिर्फ 10 गेंदों पर ही 21 रन बना लिए और टीम को आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाई। जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने उनकी जमकर तारीफ की है।
रसेल को स्ट्राइक देने के लिए कहना रिंकू की उपलब्धि है – मोहम्मद कैफ
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल को सिंगल लेने को कहा जिस पर वे मान गए। क्योंकि उन्हें भी रिंकू पर पूरा भरोसा था। वहीं रिंकू द्वारा सिंगल के लिए बोलने की हिम्मत की मोहम्मद कैफ ने दाद दी है। उन्होंने कहा है कि ‘रसेल जैसे खिलाड़ी को ओवर की पांचवी गेंद पर स्ट्राइक देने के लिए कहने का श्रेय रिंकू को जाता है। एक अनकैप्ड इंडियन खिलाड़ी रसेल को नॉन स्ट्राइकर एंड पर आने के लिए कह रहा है ये उसका आत्नविश्वास बताता है और ये ही मेरे लिए आईपीएल की कहानी है।’
रसेल का फॉर्म में आना केकेआर के लिए अच्छी खबर – हरभजन
180 रनों का पीछा करने के दौरान कप्तान नितीश राणा के आउट होने के बाद आंद्रे रसेल ने पारी को संभाला और 2 गेंदो पर ही 41 रन बनाए। वे लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे ऐसे में उनका वापसी करना टीम के लिए अच्छा संकेत है। इसे लेकर हरभजन सिंह ने भी खुशी जाहिर की है।
स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने कहा है कि “पीबीकेएस के खिलाफ जीत केकेआर को काफी आत्मविश्वास देगी। उनके स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने उनके लिए मैच खत्म कर दिया। रसेल का फॉर्म में वापस आना उनके लिए बड़ी खबर है।”
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
4 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
5 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
6 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines