हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: पहले चटकाए विकेट फिर पकड़ा अद्भुत कैच, 40 की उम्र में 'चीता' बनकर छा गए अमित मिश्रा, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 LSG vs SRH Amit Mishra

नई दिल्ली: यदि दिल में कुछ करने का जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती। ये साबित कर दिखाया है 40 साल के खिलाड़ी अमित मिश्रा ने। लखनऊ सुपर जायंट्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल के 10वें मुकाबले में अमित मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली। उन्होंने पहले तो गेंदबाजी में कमाल दिखाया फिर गजब फील्डिंग कर क्रिकेटप्रेमियों को रौंगटे खड़े कर दिए।

अमित मिश्रा ने पकड़ा लाजवाब कैच

ये नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला। 40 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे राहुल त्रिपाठी को यश ठाकुर ने जैसे ही इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बल्लेबाज ने इस पर अपर कट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे बॉल की गति को नहीं भांप पाए इसलिए वे इसे थर्ड मैन तक पहुंचाने में चूके और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर उड़ गई। यहां थोड़ी दूर खड़े फील्डर अमित मिश्रा ने अपनी बाईं ओर दौड़ते हुए शानदार डाइव लगाई और अद्भुत कैच पकड़कर दंग कर दिया। आखिरकार क्रीज पर जमे बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को पवेलियन लौटना पड़ा।

और पढ़िए –  RCB vs LSG: आरसीबी के बल्लबाजों ने मचाया कोहराम, मैच में लगाए 15 छक्के 12 चौके

https://twitter.com/IPL/status/1644362920061710337

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: Faf du Plessis ने खड़े-खड़े ठोक डाला 116 मीटर लंबा छक्का, मैक्सवेल भी रह गए दंग, देखें वीडियो

23 रन देकर 2 विकेट चटकाए

अमित मिश्रा ने इस मैच में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने वाशिंगटन सुंदर को 16 और आदिल रशीद को 4 रन पर पवेलियन भेजा। उम्रदराज खिलाड़ियों में शामिल अमित मिश्रा आईपीएल में सफल रहे हैं। वह आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। उनके नाम 155 मैचों में 168 विकेट दर्ज हैं। वे तीन विकेट लेते ही लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ देंगे।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola