IPL 2023, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार की शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ के इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम साल 2017 में बनकर तैयार हुआ था। इस स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50,000 की है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल कर रहे हैं जो कि खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। वे इस मैच में रन बनाकर बल्ले से भी अपना योगदान देना चाहेंगे। वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में है। धवन दमदार फॉर्म में है और बल्ले से खूब रन बरसा रहे हैं।
Luckhnow Pitch report: कैसी है लखनऊ की पिच?
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले सीजन के इस 21वें मुकाबले का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। यहां की पिच की बात करें तो ये बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए बराबर फायदेमंद साबित होती आई है।
इस मैदान पर दोनों मैचों में दो तरह की पिच देखने को मिली है एक काली मिट्टी की और एक लाल मिट्टी की। इसमें से पहली पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुई थी और खूब रन बने थे। वहीं दूसरी पिच स्पिनर्स के लिए फायदेमंद थी और रन बनाना मुश्किल था। ऐसे में देखना होगा कि आज कौन-सी पिच देखने को मिलती है।
इकाना स्टेडियम के रिकॉर्ड्स
आईपीएल में इस मैदान पर अब तक केवल 2 मुकाबले ही खेले गए हैं। दोनों ही मैच इसी सीजन में खेले गए हैं जिनमें लखनऊ ने जीत दर्ज की है।यहां एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है और दूसरा बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है।यहां सबसे बड़ी पारी काइल मेयर्स ने खेली है जो कि 73 रनों की थी।
दोनों टीमों के स्कवॉड
पंजाब किंग्स- शिखर धवन (c),भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, गुरनूर सिंह, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर , सैम कर्रन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह और मोहित राठे, शाहरुख खान, मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मनन वोहरा, मयंक यादव, आवेश खान, यश ठाकुर, मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह , के गौतम, आयुष बडोनी, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, रोमारियो शेफर्ड, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक, युद्धवीर चरक।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines