हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: मुफ्त का मजा...स्टेडियम में बैठकर मोबाइल से देख रहा था मैच, कैमरे ने कर लिया कैद, देखें वीडियो

विज्ञापन
IPL 2023 LSG vs MI

नई दिल्ली: आईपीएल का जुनून क्रिकेटप्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जियोसिनेमा पर मुफ्त में मिल रही आईपीएल स्ट्रीमिंग ने भी दर्शकों की संख्या में इजाफा कर दिया है। आलम यह है कि स्टेडियम में बैठे हुए दर्शक भी मोबाइल पर मैच देखते नजर आ रहे हैं। हाल ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक शख्स खाली सीटों पर लेटकर मैच का लुत्फ उठाता नजर आ रहा था। अब एक और वीडियो क्रिकेटप्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सामने आए मजेदार रिएक्शन 

मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान ऐसा नजारा सामने आया। सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि लखनऊ की पारी के दौरान जब मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी कर रहे थे, तब एक दर्शक उन्हें लाइव देखने के बजाय मोबाइल पर उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाता नजर आया।

जैसे ही कैमरा शख्स पर गया, इसमें पहले फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा नजर आए तो वहीं मार्कस अपना स्टांस लेते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा- हो सकता है इसकी दूर की नजर कमजोर हो। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- मैच का असली मजा तो मोबाइल पर ही है।

विज्ञापन

15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंची LSG 

बहरहाल, इस मैच में जीत के बाद LSG की टीम 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि एमआई 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों को अपने अगले मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। प्लेऑफ में अब कांटे की रेस हो गई है। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीमें इसमें जीत हासिल करती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola