IPL 2023: आईपीएल 2023 में अब तक कई मैच रोमांचक देखने को मिले हैं। इस सीजन का 17वां मुकाबला भी काफी रोमांचक रहा। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिर गेंद पर 5 रन डिफेंड किए और चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से मात दी। आखिरी ओवर संदीप शर्मा ने डाला और आखिरी गेंद पर 5 रन नहीं बनने दिए।
दरअसल, सीएसके को 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी। धोनी क्रीज पर थे। लेकिन संदीप ने आखिरी बॉल यार्कर डाली और धोनी को गच्चा देते हुए राजस्थान को जीत दिलाई। मैच के बाद इस गेंदबाज ने एमएस धोनी लेकर एक खास ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने धोनी को लेकर बड़ी बात कही है।
https://twitter.com/sandeep25a/status/1646235966456356864?s=20
संदीप शर्मा ने किया ये ट्वीट
संदीप शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा “200 आईपीएल मैचों के लिए आपको बधाई एम एस धोनी पाजी। मेरे लिए काफी सम्मान की बात रही कि मैंने उनके साथ फील्ड शेयर किया और उनको गेंदबाजी की। हमेशा आभारी रहूंगा।”
धोनी ने सीएसके के लिए बतौर कप्तान खेला 200वां मुकाबला
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एम एस धोनी सीएसके के लिए बतौर कप्तान 200वां मुकाबला खेल रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया। सीएसके ने 200 में से 120 मैच जीते हैं, जबकि 79 में उसे हार मिली। एक मैच बेनतीजा रहा है। हालांकि वह 200वां मैच हार गए। किसी एक खिलाड़ी द्वारा एक ही टीम के लिए 200 मैचों में कप्तानी करना अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड है।
संदीप शर्मा कौन हैं?
संदीप शर्मा एक स्विंग गेंदबाज हैं। जिनके पास ज्यादा गति तो नहीं हैं, लेकिन गेंद को स्विंग कराने की जबरदस्त क्षमता है। इस सीजन के लिए हुए ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन जब राजस्थान रॉयल्स के चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हुए तो उनकी जगह इस तेज गेंदबाज की टीम में एंट्री हुई। राजस्थान ने उन्हें बेस प्राइस 50 लाख में स्क्वाड में शामिल किया था।
संदीप शर्मा का आईपीएल रिकॉर्ड
संदीप शर्मा साल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक 106 आईपीएल मुकाबलों में 116 विकेट चटकाए हैं। 20 रन देकर 4 विकेट आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आईपीएल 2014 में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इस दौरान संदीप ने 11 मैच में 18 विकेट झटके थे। वहीं डेब्यू आईपीएल सीजन में उन्होंने 4 मैच में 8 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
14 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
40 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines