नई दिल्ली: केएल राहुल की चोट के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में एलएसजी ने अपने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल की है। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में जीत न केवल प्लेऑफ का टिकट पक्का करेगी बल्कि वे टॉप-2 में भी आ जाएंगे।
मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता
आत्मविश्वास से लबरेज क्रुणाल ने कहा- जब कप्तानी की बात आती है तो मैं किसी की नकल नहीं करना चाहता। मैं इसे अपने तरीके से करता हूं। इससे टीम के लिए मेरे अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना अधिक होती है। उन्होंने आगे कहा- मैंने कड़ी मेहनत और एक निश्चित तरीके से क्रिकेट खेला है और मैं यहां भी वही बात लागू कर रहा हूं।
हार्दिक और मैंने एक निश्चित तरीके से क्रिकेट खेला है
क्रुणाल 7 मई को भाई हार्दिक पांड्या की टीम GT के खिलाफ खड़े थे। लीग मैचों के अंत तक पांड्या बंधु पॉइंट्स टेबल में नंबर 1-2 पर हो सकते हैं। क्रुणाल ने कहा- हार्दिक और मैंने एक निश्चित तरीके से क्रिकेट खेला है, चाहे हम टीम के लीडर हों या नहीं…हमने हमेशा यह जिम्मेदारी ली है। हमने हमेशा खेल को एक लीडर के रूप में देखा है। इसलिए जब आप खेल को उस तरह से देखते हैं और फिर आपको कप्तानी मिलती है, तो यह थोड़ा आसान होता है क्योंकि आप पहले से ही खेल को उसी तरह से देख रहे होते हैं। केएल के साथ जो हुआ वह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन मैं यह चुनौती लेते हुए उत्सुक हूं।
इससे पहले दोपहर में क्रुणाल और निकोलस पूरन ने शनिवार के मैच के लिए विशेष जर्सी का अनावरण किया। मैरून रंग की जर्सी भारतीय फुटबॉल क्लब मोहन बागान से प्रेरित है। इस क्लब को अब मोहन बागान सुपर जाइंट के रूप में जाना जाएगा। क्रुणाल ने उम्मीद जताई कि कोलकाता में फुटबॉल क्लब के प्रशंसकों के समर्थन से उनके प्रदर्शन में सुधार आएगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines