नई दिल्ली: आपको वो मैच याद होगा जब केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। रिंकू ने जिस गेंदबाज की बॉलों पर ये छक्के लगाए उसका नाम है- यश दयाल। गुजरात टाइटंस के उस गेंदबाज ने महीनेभर बाद दमदार वापसी की है। सोमवार को आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में एक बार फिर यश नजर आए तो क्रिकेटप्रेमियों को वो मैच याद आ गया। हालांकि यश ने पहले ही ओवर में अपना जलवा दिखाकर ये साबित कर दिया कि यदि लगातार मेहनत की जाए तो हर स्थिति से उबरा जा सकता है।
अभिषेक शर्मा का किया शिकार
यश ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सन राइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा का शिकार किया। चार गेंदों में 5 रन बनाकर खेल रहे अभिषेक दयाल की शानदार गेंद में फंसे और ऋद्धिमान साहा को कैच दे बैठे। इस तरह अभिषेक को इस अहम मुकाबले में महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर गेंदबाजी करने आए यश ने अपनी शानदार गेंदबाजी से प्रभाव छोड़ा और पहले दो ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया। यश की बेहतरीन वापसी देख सोशल मीडिया भी खुश हो गया। क्रिकेटप्रेमियों ने उनकी वापसी की तारीफ की है।
https://twitter.com/aftab169/status/1658145957727600640
https://twitter.com/utsav045/status/1658144595161792512
https://twitter.com/CricFnatic/status/1658144157767188481
बीमार हो गए थे यश दयाल
यश ने इससे पहले 9 अप्रैल को अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद वे थोड़े परेशान भी रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया था कि यश दयाल बीमार थे और उनका वजन भी 8 से 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है।जीटी को भी गेंदबाजी में उनकी जगह नहीं मिल पाई। आखिरकार उन्हें अहम मुकाबले में वापसी का मौका दिया गया। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित कर दी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
25 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines