IPL 2023 GT vs RR: आईपीएल 2023 के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक अंदाज में 3 विकेट से जीत दर्ज की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस बड़े मुकाबले में गुजरात ने 20 ओवर में 177 रन बनाए थे, 178 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान ने शुरुआत में ही अपने 55 रन पर अपने 4 विकेट खो दिए थे।
https://twitter.com/IPL/status/1647658729154949120?s=20
और पढ़िए – IPL 2023, LSG vs PBKS: ‘हमनें कम रन बनाए’ कप्तान केएल राहुल ने बताई पंजाब के खिलाफ हार की वजह
संजू-हेटमायर की पारियों के दम पर जीती राजस्थान रॉयल्स
इसके बाद आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने 32 गेंद में 60 रन बनाकर मैच का रुख पलटा और अंत में शिमरोन हेटमायर ने कमाल की पारी खेलते हुए मैच खत्म किया। शिमरोन ने 26 गेंदों पर 56 रन ठोके और राजस्थान को मैच जिता दिया। इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने 19वें ओवर तीसरी और चौथी गेंद पर चौका, छक्का लगाकर इस जीत में अपना अहम योगदान दिया। वहीं ध्रुव जुरेल ने 10 गेंद में 18 रन बनाए और अपनी टीम को जिताने योगदान दिया।
https://twitter.com/IPL/status/1647655496852340737?s=20
बोल्ट की राजस्थान में वापसी
संजू सैमसन ने टॉस जीतकने के बाद कहा कि ‘हम गेंदबाजी करना चाह रहे हैं। जेसन होल्डर की जगह ट्रेंट बोल्ट वापस आए हैं। वहीं हार्दिक पांड्या ने कहा कि पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने पर ध्यान मत दो, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं। जरूरत पड़ने पर ही हम इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल करेंगे। आज विजय शंकर की जगह अभिनव मनोहर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/gujarat_titans/status/1647576094562988032?s=20
और पढ़िए – PAK vs NZ: हारिस रऊफ की रफ्तार ने उगली आग, लगातार दो बार 4 विकेट चटकाकर बनाया ये रिकॉर्ड
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
22 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines