GT vs RR: आईपीएल के 23वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में गुजरात टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक कमाल की गेंद डाली, जिस पर जोस बटलर चारो खाने चित हो गए। गेंद सीधा स्टंप में घुसी और उसे उखाड़ ले गई। आउट होने के बाद बल्लेबाज बेहद निराश दिखा।
दरअसल, इस मुकाबले में राजस्थान की टीम 178 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। गुजरात ने पॉवर प्ले में शानदार बॉलिंग की और सिर्फ 26 रन देकर 2 विकेट निकाले। इस मैच में मोहम्मद शमी गुजरात के लिए पारी का तीसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी बॉल पर उन्होंने बटलर को क्लीन बोल्ड किया। बटलर अपना फेवरेट शॉट खेलने गए थे और गेंद को पूरी तरह मिस कर गए, लिहाजा उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
और पढ़िए – RCB ने ‘नेट बॉलर’ को बना दिया पाटीदार का रिप्लेसमेंट, डेब्यू में DC की धज्जियां उड़ाकर क्या बोले विजय कुमार वैशाख
https://twitter.com/IPL/status/1647635440751775747?s=20
बटलर का नहीं चला बल्ला
जोस बटलर ने पांच गेंदों का सामना किया। उन्होंने एक भी गेंद को बल्ले से सही तरीके से कनेक्ट नहीं किया। गेंद बहुत ज्यादा हरकत कर रही थी। जब 5 डॉट बॉल खेलने के बाद बटलर ने अपना फेवरेट शॉट खेलने की कोशिश की तो वह गच्चा खा गए और मोहम्मद शमी की गेंद ने स्टंप उखाड़ डाला।
आईपीएल 2023 में सबसे कम पावरप्ले स्कोर
26/2 – RR बनाम GT, अहमदाबाद
29/3 – MI बनाम RCB , बैंगलोर
30/2 – SRH बनाम RR, हैदराबाद
30/1 – LSG बनाम DC , लखनऊ
32/4 – DC बनाम RCB , बैंगलोर
राजस्थान को चाहिए हैं 178 रन
अगर मैच की बात करें तो गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसानन पर 177 रन बनाए हैं। अब राजस्थान को यह मैच जीतने के लिए 178 रन बनाने हैं। टारगेट का पीछा कर रही आरआर की टीम को शुरुआत में ही 2 बड़े झटके लग चुके हैं। सलामी जोड़ी जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल वापस पवेलियन लौट गए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
और पढ़िए – IPL 2023: ‘जो खुद…’, विराट कोहली ने साइमन डूल को दिया करारा जवाब
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
34 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
1 hr agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines