नई दिल्ली: सभी फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल रिटेंशन और रिलीज्ड प्लेयर्स की लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। अब नजरें दिसंबर में होने वाली नीलामी पर टिकी हैं। फ्रेंचाइजी ने 85 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जबकि मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिटेन स्क्वाड में शामिल किया है।
जोफ्रा चोट के चलते पिछले आईपीएल में नहीं दिखे थे। मुंबई इंडियंस को उम्मीद थी कि जोफ्रा आईपीएल 2023 के लिए तैयार हो जाएंगे। अब उनकी उम्मीदें जल्द पूरी हो सकती हैं। आईपीएल में चर्चा है कि आर्चर ने गेंदबाजी शुरू कर दी है और वह मार्च तक पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे। आर्चर अगले साल की शुरुआत में गेंदबाजी में वापसी करने वाले हैं।
यूएई में तैयारी कर रहे हैं जोफ्रा आर्चर
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को क्रिकबज को बताया, जोफ्रा वर्तमान में इंग्लैंड लायंस टीम के साथ यूएई में हैं और अपने रीहैब को जारी रखे हुए हैं। वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। वह 2023 के शुरुआती भाग के दौरान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए तैयार होंगे।
https://twitter.com/mipaltan/status/1592501981700296704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1592501981700296704%7Ctwgr%5Eadf50904310b942fbed9a2dce55217f2578ed567%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fipl-2023-who-is-in-retention-squad-who-has-been-released-view-full-retention-list-of-all-franchisees%2F88600%2F
दिसंबर में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान जाने वाले कुछ टेस्ट क्रिकेटरों के साथ इंग्लैंड लायंस फिलहाल दुबई में तैयारी कर रहे हैं। वे अगले सप्ताह अबू धाबी में होंगे। कोचों का एक समूह खिलाड़ियों की देखरेख कर रहा है। गेंदबाजी इकाई की देखभाल कोच जॉन लुईस कर रहे हैं। आर्चर अब उनकी देखरेख में हैं। आर्चर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ भी मिलकर काम कर रहे हैं, जो जल्द ही पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे।
एक के बाद एक लगीं चोट
दरअसल, जोफ्रा आर्चर को पिछले कुछ समय में एक के बाद एक चोट का सामना करना पड़ा है। शुरू में वह कोहनी की समस्या के कारण क्रिकेट से बाहर थे। इसके बाद स्ट्रेस फ्रैक्चर ने उन्हें 2022 के लिए बाहर कर दिया। ये जानते हुए भी कि जोफ्रा नहीं खेल पाएंगे, उन्हें पिछले साल मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा था। उम्मीद है कि वह जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी में घातक संयोजन बनाएंगे। बुमराह और आर्चर दोनों वर्तमान में बाहर हैं, लेकिन मार्च-अप्रैल में शुरू होने वाले आईपीएल में दोनों खिलाड़ी एमआई के लिए गेंदबाजी करते देखे जा सकते हैं।
MI में रिटेन किए गए खिलाड़ी:
रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मधवाल
मुंबई इंडियंस से रिलीज हुए खिलाड़ी:
कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, आर्यन जुयाल, बासिल थम्पी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धि, रिले मेरेडिथ, संजय यादव, टाइमल मिल्स
पर्स बचा: 20.55 करोड़
स्लॉट बचे: 9 (विदेशी)
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
31 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines