IPL 2023 Final, CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में 28 मई 2023 को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। मैच से पहले ही कई दिग्गजों ने इसके विजेता को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी की है।
दिग्गजों ने चुना अपना विजेता
आईपीएल 2023 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में दोनों के बीच किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है। इस मैच के विजेताओं को लेकर दिग्गजों की राय भी बंटी हुई नजर आई। जिसमें कुछ ने चेन्नई का पक्ष लिया वहीं बाकियों ने गुजरात को चुना।
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके एक्सपर्ट मैथ्यू हेडन और केविन पीटरसन से लेकर एस श्रीसंत, फाफ डुप्लेसी और वेंकटेश अय्यर अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं। विजेता को लेकर मैथ्यू हेडन ने कहा ‘टाटा आईपीएल 2023 के लिए मेरी चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स होगी।’ केविन पीटरसन ने कहा ‘मेरे हिसाब से गुजरात टाइटंस इस साल चैंपियन बनेगी।’
डु प्लेसिस और श्रीसंत ने इस टीम पर जताया भरोसा
आईपीएल के विजेता को लेकर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने वोट पूर्व टीम चेन्नई सुपर किंग्स को ही दिया, उन्होंने कहा ‘मेरी भविष्यवाणी यही रहेगी कि इस साल टाटा आईपीएल सीएसके ही जीतेगी।’एस श्रीसंत ने कहा ‘मेंटोर वर्सेस मेंटी फाइनल में है, मेरे हिसाब से मेंटोर की स्थिति मजबूत होगी फाइनल में। मुझे खुशी होगी कि इस साल धोनी भाई 5वीं बार ट्रॉफी उठाए।’वहीं केकेआर के स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कहा ‘जीटी वर्सेस सीएसके फाइनल में होम कंडीशन जीटी की होगी और जिस हिसाब से वह खेल रहे हैं उसके हिसाब से वह आज जीत सकते हैं।’
IPL 2023 के विजेता के लिए दिग्गजों की भविष्यवाणी
– मैथ्यू हैडन – सीएसके
– केविन पीटरसन- गुजरात टाइटंस
– डु प्लेसिस- सीएसके
– एस श्रीसंत- सीएसके
– वेंकटेश अय्यर- गुजरात टाइटंस
CSK vs GT Head to Head: कौन किसपर भारी?
हेड टु हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें तीन बार गुजरात को और एक बार चेन्नई को जीत मिली है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
5 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines