नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का फाइनल कई मायनों में खास रहा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतिम दो गेंदों में ऐसी बाजी पलटी कि गुजरात के फैन देखते ही रह गए। जडेजा ने पांचवीं पर छक्का और छठी पर चौका ठोक सीएसके को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के बाद जडेजा ने मैदान में दौड़ लगाई और धोनी ने उन्हें गले लगाकर उठा लिया। वहीं दूसरी ओर जब जडेजा की पत्नी रिवाबा उनसे मिलने पहुंचीं तो पति के पैर छूकर सरप्राइज दे दिया।
रिवाबा ने जाते ही छू लिए पैर
मैच के बाद जड्डू से रिवाबा और उनकी बेटी निध्याना मिलने पहुंचीं। जड्डू उन्हें अपने पास आते देख खुशी से फूले नहीं समाए। उन्होंने दोनों हाथ खोलकर पत्नी और बेटी को गले लगाना चाहा, लेकिन रिवाबा ने जाते ही उनके पैर छू लिए। इसके बाद जड्डू ने उन्हें उठाया और गले लगा लिया। दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रिवाबा इस दौरान ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं।
करीब 7 साल पहले हुई थी शादी
रिवाबा और रवींद्र जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे। एक साल बाद उनकी बेटी पैदा हुई। शादी से पहले रिवाबा को रीवा सोलंकी के नाम से जाना जाता था। मूल रूप से जूनागढ़ की रहने वाली रिवाबा ने राजकोट से मैकैनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। रिवाबा और जडेजा की बहन पहले से अच्छी दोस्त थीं। दोनों उन्हीं के जरिए एक-दूसरे से मिले।
https://twitter.com/Ujjwal_9792/status/1663529584669913093
इस तरह बनीं विधायक
रिवाबा 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं। वह करणी सेना से भी जुड़ी रह चुकी हैं। 2018 में फिल्म पद्मावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भी वह सक्रिय रही थीं। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रिवाबा को जामनगर उत्तर सीट से टिकट दिया। उन्होंने यहां शानदार जीत दर्ज की। रिवाबा के पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक बड़े उद्योगपति और कॉन्ट्रैक्टर हैं।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
7 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
17 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines