नई दिल्ली: विकेट के पीछे एमएस धोनी की नजरों से बच पाना नामुमकिन है। इसी का एक नजारा सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के फाइनल में नजर आया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के सबसे अहम बल्लेबाज शुभमन गिल को इस तरह आउट किया कि दुनिया दिल हार बैठी। इसी में से एक पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी थे। सहवाग ने मजेदार ट्वीट कर एमएस धोनी की स्टंपिंग की तारीफ की है।
बैंक से नोट बदल सकते हैं लेकिन
सहवाग ने आईपीएल का वीडियो रीट्वीट कर कहा- बहुत खूब! बैंक से नोट बदल सकते हैं लेकिन विकेट के पीछे एमएस धोनी नहीं बदल सकते! नहीं बदल सकते.. हमेशा की तरह तेज एमएस धोनी। सहवाग का ट्वीट उस वक्त चर्चा का विषय बन गया है जब बैंक में 2 हजार के नोट वापस जमा कराए जा रहे हैं क्योंकि आरबीआई ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया है। आईपीएल फाइनल, धोनी की स्टंपिंग और सहवाग का ट्वीट एक बार फिर क्रिकेटप्रेमियों की जुबां पर चढ़ गया है।
https://twitter.com/virendersehwag/status/1663197055081381888
आगे बढ़कर खेल रहे थे गिल
गिल को दीपक चाहर ने 3 रन पर कैच ड्रॉप कर जीवनदान दे दिया था। इसके बाद उन्होंने 7 चौके ठोक 39 रन ठोके, लेकिन सातवें ओवर में वे जडेजा और धोनी के आगे गच्चा खा गए। एमएस धोनी ने खुद गिल को आउट करने की जिम्मेदारी उठाई। ओपनिंग जोड़ी को स्पिनर रवींद्र जडेजा को खेलना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। गिल आखिरी बॉल पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन जडेजा ने अच्छी गेंद की।
धोनी ने जडेजा को दी स्माइल, साफ हो गई तस्वीर
ये बॉल स्पिन हुई और गिल को बीट करते हुए धोनी के हाथ चली गई। बस फिर क्या था… थाला ने एक झटके में स्टंप पर रखीं गिल्लियां बिखेर डालीं। गिल के पैर काफी आगे थे। ऐसे में धोनी ने मौके का भरपूर फायदा उठाया। हालांकि डिसिजन थर्ड अंपायर के पास जाने के बाद गिल कंफ्यूज नजर आए, लेकिन एमएस धोनी ने जडेजा को स्माइल देकर साफ कर दिया कि गिल का काम तमाम हो चुका है। गिल को आउट कर 41 की उम्र में एक बार फिर धोनी ने साबित कर दिया है कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर और कप्तान क्यों हैं।
संबंधित खबरें
नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
10 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
42 mins agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
1 hr ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
12 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines