नई दिल्ली: केकेआर और जीटी के बीच मैच के बाद दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक है रिंकू सिंह- जिसने लास्ट ओवर में 5 छक्के ठोक अपनी टीम केकेआर को धमाकेदार जीत दिलाई तो वहीं दूसरे हैं- यश दयाल। जिनके ओवर में रिंकू ने ये छक्के मारे थे। यश दयाल इसके बाद काफी निराश नजर आए।
वह ज्यादा नहीं बोलता
अहमदाबाद से दूर इलाहाबाद में यश के पिता चंदरपाल दयाल भी जानते थे कि उनके बेटे पर क्या गुजरी होगी। बरसों पहले विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए चंदरपाल को एक ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगी थी। रविवार की शाम उनका ये दर्द और बढ़ गया। चंदरपाल ने खुलासा किया है कि स्टेडियम में मौजूद के रिश्तेदार उनके कहने पर यश से मिले। चंद्रपाल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया- मैंने उनसे कहा कि जाओ और उसे मोटिवट करो। वह काफी उदास होगा। यश बहुत कम बोलता है और ऐसी स्थितियों में उसे काफी निराशा हो सकती है। उन्होंने आगे कहा- मैं एक क्रिकेटर रहा हूं, लेकिन एक पिता होने के नाते मां की बात ही कुछ और है। मैं मेरे बेटे के लिए थोड़ा उदास हो गया था।
और पढ़िए – IPL 2023: RCB पर मिली जीत के बाद भी खुश नहीं हैं LSG के कप्तान KL राहुल, इस बात से हैं निराश
चंदरपाल ने खुलासा किया कि उन्होंने बेटे को याद दिलाया कि वह एकमात्र ऐसा गेंदबाज नहीं था जिसे इस तरह की पिटाई का शिकार होना पड़ा। स्टुअर्ट ब्रॉड एक ओवर में 6 छक्के खाकर आज एक महान गेंदबाज बन गए। लसिथ मलिंगा भी इसका शिकार हुए थे।
और पढ़िए – IPL 2023: 212 रनों का स्कोर बनाकर खुश हो रही थी RCB, सचिन के ट्वीट से दूर हो जाती गलतफहमी
घबराना नहीं, मैं तुम्हारे साथ रहूंगा
चंदरपाल ने कहा- घबराना नहीं। यह क्रिकेट में कोई नई बात नहीं है। गेंदबाजों को इस तरह झटके लगते रहे हैं। यह बड़े गेंदबाजों के साथ हुआ है। बस कड़ी मेहनत करो, देखो तुमने कहां गलतियां कीं, लेकिन यह याद रखना क्रिकेट में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। मलिंगा, स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे बड़े खिलाड़ी इस स्थिति से गुजरे हैं। मैंने उससे कहा कि मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। मैं तुम्हारे साथ रहूंगा। यह एक अंधेरी रात थी और मुझे आशा है कि यह उसके जीवन में फिर कभी नहीं होगा। वह निश्चित रूप से मजबूती से वापस आएगा। 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 69 रन दिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
23 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
46 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines