IPL 2023: आईपीएल 2023 में निराशाजन प्रदर्शन के चलते दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टॉफ पर सवाल खड़े हुए थे। अब इस फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टॉफ में कटौती करते हुए दो दिग्गजों की छुट्टी कर दी है। इनमें अजित अगरकर और शेन वॉटसन का नाम शामिल है। बताया गया है कि इन दोनों दिग्गजों का फ्रेंचाइजी के साथ अनुबंध खत्म हो गया है।
दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप इसकी जानकारी दी और दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ट्वीट में DC की तरफ से लिखा गया है कि ‘Ajit and Watto, आपके योगदान के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’
रिकी पोंटिंग पर भी उठे थे सवाल
आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच रिकी पोंटिंग पर भी सवाल उठे थे। माना जा रहा था कि अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी उन्हें हटाकर सौरव गांगुली को कोच की जम्मेदारी दे सकी है, लेकिन टीम के मालिक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। उन्होंने साफ किया था कि IPL 2024 में पोंटिंग ही टीम के हेड कोच बने रहेंगे।
बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं अगरकर
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अस्सिटेंट कौच के तौर पर सेवा देने वाले अजित अगरकर बीसीसीआई के नए चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं। इसका जल्द ही ऐलान किया जा सकता है। पिछले 2 बार से अगरकर चीफ सिलेक्टर बनने की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
आईपीएल 2023 में ऐसा था दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ
- सौरव गांगुली- डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
- रिकी पोंटिंग- हेड कोच
- अजित अगरकर- असिस्टेंट कोच
- शेन वॉटसन- असिस्टेंट कोच
- प्रवीण आमरे- असिस्टेंट कोच
- जेम्स होप्स- बॉलिंग कोच
- बीजू जॉर्ज- फील्डिंग कोच
- यालका गणानेश्वर राओ- असिस्टेंट फील्डिंग कोच
आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन निराशाजनक था
डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद टीम नीचे से दूसरे यानी 10 टीमें में 9वें नंबर पर रही थी। दिल्ली की टीम ने 14 मैच खेले थे, जिनमें से उसे पांच में जीत मिली, जबकि 9 में हार झेलनी पड़ी।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines