IPL 2023, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। इस स्टेडियम का निर्माण 2004 में हुआ था। इसमें 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में हैं। मैच में हैदराबाद की टीम दो हार के बाद एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल के इतिहास में किन मैचों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के? यहां देखें टॉप 5 लिस्ट
IPL 2023, MI vs SRH Pitch Report: कैसी है हैदराबाद की पिच?
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को रास आती है। गेंदबाजों के लिए यहां ज्यादा मदद नहीं होती है। हालांकि, यहां तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। ऐसे में तेज गेंदबाज अपनी गति में मिश्रण करते हुए दिख सकते हैं ताकि बल्लेबाज को रन बनाने से रोका जा सके।टॉस जीतने के बाद टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत (56.92) बेहतर है।
Rajiv Gandhi Stadium records: कैसे हैं स्टेडियम के रिकॉर्ड?
हैदराबाद स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में 67 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से 29 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 37 मैच जीते हैं।यहां उच्चतम स्कोर (231/5) का रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम दर्ज है, जो उन्होंने 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था। वहीं न्यूनतम स्कोर (80) है, जो दिल्ली कैपिटल्स ने 2013 में हैदराबाद के खिलाफ बनाया था।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं ‘ जीत के बाद MS Dhoni ने किया रिटायरमेंट की ओर इशारा
दिल्ली कैपिटल्स स्कवॉड: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।
सनराइजर्स हैदराबाद स्कवॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन और अनमोलप्रीत सिंह।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines