IPL 2023, DC vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी वहीं टॉस 7 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर कर रहे हैं वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान एडन मार्करम के हाथों में हैं। मैच में हैदराबाद की टीम दो हार के बाद एक बार फिर से जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मैच में मिली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
और पढ़िए – IPL 2023: आईपीएल के इतिहास में किन मैचों में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के? यहां देखें टॉप 5 लिस्ट
दोनों टीमों का आईपीएल में प्रदर्शन खराब
अगर दोनों टीमों के आईपीएल 2023 में अभी तक के प्रदर्शन की बात करें लय में नजर नहीं आई। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में अगर सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें टीम ने 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम ने चार मुकाबलों में हार जबकि दो मैचों में जीत दर्ज की है। अगर दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने भी 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दिल्ली ने सिर्फ 1 मैच में जीत दर्ज की है जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वे मुझे फेयरवेल देने की कोशिश कर रहे हैं ‘ जीत के बाद MS Dhoni ने किया रिटायरमेंट की ओर इशारा
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसैन और अनमोलप्रीत सिंह।
IPL 2023, DC vs SRH Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
IPL 2023, DC vs SRH Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines