IPL 2023: आईपीएल 2023 के 44वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स को 5 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने 5 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी ओवर में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने 12 रन डिफेंड कर दिए। इस हार के बाद 4 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने अपना बयान दिया है।
मैच के बाद शमी ने दिया ये बयान
मैच के बाद स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टीम की हार पर दुख जाती है। अपने प्रदर्शन को लेकर शमी ने कहा कि ‘मैं अपने प्लान पर काम करने की कोशिश करता हूं। लाइन और लेंथ पर फोकस करता हूं। ये स्कोर उतना ज्यादा नहीं था कि ना बन सके। गेंद को स्विंग भी नहीं मिल रही थी।’
हमें इस रन को चेज करना चाहिए था- शमी
मोहम्मद शमी ने टीम की बल्लेबाजी पर कहा कि ‘मेरा ये मानना है कि हमें इस रन को चेज कर लेना चाहिए था। हम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। हमें पार्टनरशिप की जरूरत थी और ये काफी बाद में हुई। हालांकि अभी कई मैच बचे हुए हैं और ऐसी चीजें खेल में होती रहती हैं।’
शमी ने की शानदार गेदंबाजी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स की ओर से उन्होंने पावरप्ले में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं। यह आईपीएल के पावरप्ले में किसी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है।
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 125 रन बना सकी। कप्तान हार्दिक पांड्या 59 रनों पर नाबाद रहे और टीम को जीत नहीं दिला सके। हार के बाद उन्होंने खुद हार की जिम्मेदारी ली है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines