IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। मैच से पहले सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है वहीं केकेआर आंठवे स्थान पर मौजूद है।
आईपीएल में केकेआर का खराब प्रदर्शन
कोलकाता को इस सीजन अब तक खेले गए 12 मैचों में से 5 में जीत और 7 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। टीम लगभग प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
केकेआर के टॉप खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 371 रन जोड़े हैं। वहीं सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती ने झटके हैं। उनके खाते में 17 विकेट हैं। इसके अलावा जेसन रॉय भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
आईपीएल 2023 में चेन्नई का शानदार प्रदर्शन
चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं। जिनमें उसे सात में जीत और चार मैचों में हार मिली, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। टीम के पास अभी 15 पॉइंट्स हैं। इस मैच को जीतकर वे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर देगी।
सीएसके के टॉप परफॉर्मर
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए हैं। उन्होंने 12 मैचों में ही टीम के लिए 468 रन जोड़ दिए हैं। वहीं टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट तुषार देशपांडे ने लिए हैं। वे अब तक 12 मैचों में 19 विकेट झटक चुके हैं। इन दोनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलिंग में मथिशा पथिराना ने भी सभी को इंप्रेस किया है।
CSK vs KKR Head to Head: कौन किसपर भारी?
हेड टु हेड की बात करें तो चेन्नई और कोलकाता के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें 18 मैच चेन्नई और नौ मैच कोलकाता ने जीते हैं। वहीं एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका।
Chennai Pitch Report: कैसी है चेन्नई की पिच?
एम ए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है| इस स्टेडियम पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर जिस टीम के पास अच्छे स्पिनर्स होंगे उसका दबदबा रहेगा। पिच पर टर्न की मात्रा ज्यादा है। हालांकि गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान होता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, रहमानुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
35 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
3 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
5 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines