IPL 2023: आईपीएल के इस सीजन में चोटिल खिलाड़ियों को लीग से बाहर होने का सिलसिला जारी है। अब लिस्ट में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम भी जुड़ गया है। जोफ्रा आर्चर चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस ने उनका रिप्लेसमेंट खोज लिया है।
आर्चर की जगह जार्डन
मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर की जगह उनके ही हम वतन क्रिस जॉर्डन को टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खरीदी नहीं गए थे, किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई थी। लेकिन अब आर्चर की चोट की वजह से एक बार फिर उनकी आईपीएल में वापसी हो गई हैं। इससे पहले क्रिस जॉर्डन पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं।
जोफ्रा आर्चर की फिटनेस पर रखी जाएगी नजर
क्रिस जॉर्डन ने जोफ्रा आर्चर की जगह ली है, जिनकी रिकवरी और फिटनेस पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा नजर रखी जा रही है। जोफ्रा अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देने के लिए वापस इंग्लैंड लौटेंगे। उनकी जगह अब क्रिस जॉर्डन बाकी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होंगे।
पिछला सीजन भी नहीं खेले थे आर्चर
बता दें कि जोफ्रा आर्चर ने चोट की वजह से पिछला सीजन भी नहीं खेला था। जबकि इस बार वह टीम में तो शामिल थे, लेकिन पूरी तरह से रिकवर नहीं कर पाए थे। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने नीलामी में जोफ्रा आर्चर को 8 करोड़ में खरीदा था, लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था, जबकि आईपीएल 2023 में उन्होंने अब तक केवल 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
19 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
27 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
46 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines