GT vs MI: आईपीएल 2023 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के अभिनव मनोहर ने 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाते हुए 3 चौके और 3 छक्के कूट डाले। मनोहर ने उस वक्त टीम की रन गति बढ़ाई जब गुजरात के लगातार 2 विकेट गिरे थे। अपनी इस विस्फोटक पारी के पीछे का राज मनोहर ने खोल दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्फोटक पारी पर क्या बोले अभिनव मनोहर
अभिनव मनोहर ने विस्फोटक पारी के बाद कहा कि ‘जब कुछ विकेट गिरे तो मैं अंदर गया, हमारे पास टाइमआउट था। आशु पा (आशीष नेहरा) अंदर आए और मुझसे कहा कि खेल को तीन ओवर तक जारी रखो, अगर यह आपके क्षेत्र में है तो इसे मारो, अगर इसे एकल के लिए नहीं खटखटाया, तो हम अंत में रन बना सकते हैं, क्योंकि हमारे पास ऐसा करने की मारक क्षमता है। मैंने और मिलर ने इसी बारे में बात की और इसका फायदा मिला। बीच के ओवरों में वास्तव में अधिक रन बनाने का प्रयास था।’
और पढ़िए – MI vs GT, Match Review: अभिनव मनोहर ने लूटी महफिल, अर्जुन तेंदुलकर की शानदार वापसी, जानें मैच का टर्निंग प्वाइंट
https://twitter.com/Lilith_blair31/status/1650894718321168387?s=20
मनोहर ने किया रणनीति का खुलासा
अभिनव मनोहर के रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि बैठके के दौरान हार्दिक ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि हम उनके मुख्य गेंदबाजों, जो कि पीयूष चावला थे, के पीछे जाते हैं, तो हम बोर्ड पर अधिक रन बना सकते हैं और फिर बाकी गेंदबाज दबाव में आ जाएंगे। हमने यही करने की कोशिश की और यह काम कर गया।
https://twitter.com/IPL/status/1650890942751342593?s=20
आज रात हमारे हिसाब से चलेगी
अभिनव मनोहर ने मैच को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि आज रात हमारे हिसाब से चलेगी, उम्मीद है कि हमारे गेंदबाज अपना काम करेंगे। पहले छह ओवर काफी अहम होते हैं, क्योंकि नई गेंद कुछ करने वाली होती है। मुझे यकीन है कि हमारे गेंदबाज ऐसा करेंगे।’
और पढ़िए – MI vs GT: ‘हमारा दिमाग बराबर चलता है’ मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कोच आशीष नेहरा को लेकर कही बड़ी बात
मैच का हाल
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए 4 बल्लेबाजों ने कमाल किया। पहले गिल ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए 34 बॉल पर 56 रन बनाए, फिर डेविड मिलर ने 22 बॉल पर 46 और अभिनव मनोहर ने 21 गेंद पर 42 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद राहुल तेवतिया ने आते ही छक्कों की बारिश की और 5 गेंद पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली। अब मुंबई को मैच जीतने के लिए 208 रन बनाने हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines