ODI World Cup 2023. भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद जैसे मानो पाकिस्तान के पीछे बैड लक हाथ धोकर पड़ गई है। लगातार ग्रीन टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी और मैनेजमेंट अभी इससे उबर भी नहीं पाए हैं कि एक और मुसीबत सर पर आ गई है। खबरों की माने तो पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक अपना पद छोड़ने सकते हैं। इसके पीछे की वजह पीसीबी के साथ चल रहा लगातार उनका विवाद है।
पाकिस्तान की प्रतिष्ठित चैनल जियो न्यूज के मुताबिक, इंजमाम उल हक अंडर-19 टीम की कोचिंग पूर्व क्रिकेटर शाहिद अनवर को दिए जाने से खुश नहीं हैं। इंजमाम यह खास जिम्मेदारी अपने पूर्व साथी खिलाड़ी माेहम्मद यूसुफ को देना चाहते थे। यह कोई पहला मामला नहीं है। इंजमाम और पीसीबी का मतभेद कई अन्य मुद्दों पर भी रहा है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: जडेजा का पहले गेंदबाजी में कमाल, फील्डिंग से मचाया धमाल, फिर ड्रेसिंग रूम से कर दी मेडल की मांग
फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इंजमाम पीसीबी का साथ छोड़ रहे हैं। वह अपने पद पर बने हुए हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान को अपने कार्य के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से प्रति माह 7.5 लाख रुपए की एक मोटी तनख्वाह मिलती है।
हफीज दे चुके हैं इस्तीफा:
बता दें हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी इस्तीफा दिया है। वह पीसीबी में टेक्निकल कमेटी के पद पर कार्यरत थे। खबरों की माने तो एशिया कप 2023 में ग्रीन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद हफीज से लेकर मिस्बाह उल हक तक कई पूर्व क्रिकेटर टीम में बड़ा बदलाव चाह रहे थे, लेकिन इंजमाम और कप्तान बाबर वर्ल्ड कप के लिए पुराने खिलाड़ियों पर दाव खेलना चाहते थे। यही वजह रही कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
36 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
44 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
44 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines