India Women Tour Of Australia ODI And T20I Squad Announced: बीसीसीआई ने शनिवार 17 जनवरी 2026 की शाम को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए भारतीय महिला वनडे और टी-20 इंटरनेशनल टीमों का ऐलान कर दिया है. ऑफ-स्पिनर श्रेयंका पाटिल और बल्लेबाज भारती फुलमाली की टी20आई टीम में वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर जी कमलिनी और बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है.
श्रेयंका को मिला ईनाम
श्रेयंका ने हाल ही डब्ल्यूपीएल 2026 के एक मुकाबले में गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहली बार 5 विकेट हॉल लिया था. वो इस अचीवमेंट को हासिल करने वाली टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं. इस यंग ऑफ स्पिनर ने ये करिश्मा 23 साल और 169 दिन की उम्र में किया. इसकी बदौलत भारतीय टी-20 टीम में उनकी वापसी हुई. गौरतलब है कि पिछले साल वो चोट की वजह से कॉम्पिटिटिव से दूर थीं.
हरलीन T20I टीम से बाहर
काशवी गौतम को भी 15 मेंबर्स की वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है. वनडे टीम का हिस्सा रहीं हरलीन देओल को 16 मेंबर्स की टी20आई टीम से बाहर कर दिया गया है. दोनों टीमों की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना वाइस कैप्टन होंगी.
टेस्ट टीम का ऐलान नहीं हुआ
भारतीय महिला क्रिकेट टीम 15 फरवरी से 1 मार्च 2026 के बीच इस व्हाइट-बॉल टूर के दौरान 3 टी20 इंटरनेशल और उतने ही वनडे मुकाबले खेलेगी, जबकि एक टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक पर्थ में खेला जाएगा. टेस्ट टीम का ऐलान बीसीसीआई की तरफ से बाद में किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- तू ही दिल, तू ही मेरी जां…कौन हैं गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर की फीमेल लाइफ पार्टनर?
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला T20I टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला ODI टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल
यह भी पढ़ें- ICC के जिस अधिकारी संजोग गुप्ता को बांग्लादेश ने नहीं दिया वीजा, कितनी है वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी ताकत?
T20I मैचों का शेड्यूल
पहला T20I: 15 फरवरी 2026, सिडनी
दूसरा T20I: 19 फरवरी 2026, कैनबरा
तीसरा T20I: 21 फरवरी 2026, एडिलेड
ODI मैचों का शेड्यूल
पहला ODI: 24 फरवरी 2026, ब्रिसबेन
दूसरा ODI: 27 फरवरी 2026, होबार्ट
तीसरा ODI: 1 मार्च 2026, होबार्ट
टेस्ट मैच का शेड्यूल
इकलौता टेस्ट: 6 मार्च से पर्थ में शुरू होगा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
52 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines