T20 Blind World Cup 2025: भारत की बेटियों ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है. भारतीय टीम ने महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के खिताब पर कब्जा जमा लिया है. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 7 विकेट से हराते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया.
नेपाल ने खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में हंसते-खेलते हुए हासिल कर लिया. पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा रहा और टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता.
टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन
टीम इंडिया ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय कप्तान टीसी दीपिका ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नेपाल की बैटर्स ने इंडियन बॉलर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 114 रन ही लगा सकी.
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से खुला शरिर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. खुला ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने जमकर चौके-छक्कों की बरसात की. बता दें कि महिला ब्लाइंड टी-20 विश्व कप का आयोजन पहली बार किया गया था.
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल
इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से धूल चटाई थी. वहीं, ग्रुप स्टेज में भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी 8 विकेट से रौंद डाला था. ब्लाइंड टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, नेपाल शामिल थे. टूर्नामेंट की शुरुआत 11 नवंबर से हुई थी और शुरुआती कुछ मुकाबले दिल्ली और फिर बेंगलुरु में खेले गए थे. इसके बाद नॉकआउट मैचों की मेजबानी श्रीलंका ने की.
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines