India vs South Africa 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज जोहानसबर्ग में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की तरफ से साईं सुदर्शन और श्रेयस अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक लगाया।
भारत की तरफ से साईं सुदर्शन ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान साईं सुदर्शन ने 9 शानदार चौके लगाए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 45 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ वनडे में तीसरा सबसे कम स्कोर
साउथ अफ्रीका से मिले 117 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। साईं सुदर्शन ने इस मैच में टीम इंडिया के लिए अपना वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
116 पर ऑलआउट हुई थी साउथ अफ्रीका
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में महज 116 रनों पर ढेर हो गई थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए। इसके अलावा जॉर्डी ने 28 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी साउथ अफ्रीका का बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। यहां तक की तीन बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की जीत में तेज गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है। टीम इंडिया के दो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने मिलकर इस मैच में 9 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आवेश खान ने गेदंबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 19 दिसंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
वर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
7 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
30 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines