Indian Team Announcement: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई ने टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया था. अब बीसीसीआई ने भारतीय महिला टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा एसीसी राइजिंग स्टार महिला एशिया कप के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. युवा स्टार को पहली बार टीम में मौका मिला है.
टीम इंडिया का हो गया है ऐलान
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों के साथ 1 टेस्ट भी खेलने वाली है. टी20 और वनडे की टीम का ऐलान 17 जनवरी को हुआ था. अब 24 जनवरी को बीसीसीआई ने एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया है. जहां पर टीम में वैष्णवी शर्मा नजर आ रहीं हैं. वैष्णवी ने हाल में ही टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया था. जहां पर अच्छा प्रदर्शन करके उन्होंने सभी को प्रभावित कर दिया है. हालांकि ज्यादा जिम्मेदारी कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के ऊपर ही रहने वाली है. इसी के साथ चयनकर्ताओं ने राधा यादव को एसीसी राइजिंग स्टार महिला एशिया कप 2026 के लिए कप्तान बनाया है. जहां पर भी कई युवा स्टार खिलाड़ी टीम में नजर आ रही हैं.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे.
ACC राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया A टीम
हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव*, तेजल हसबनीस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर)*, राधा यादव [कप्तान], सोनिया मेंधिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिंतामणी कलिता, नंदनी शर्मा.
*BCCI COE से फिटनेस क्लियरेंस मिलना बाकी है.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में मैच वेन्यू बदलने को लेकर हार नहीं मान रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, क्या नई अपील से बदलेगा फैसला?
एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप में टीम इंडिया का शेड्यूल
| दिन | तारीख | समय (स्थानीय) | मैच |
|---|---|---|---|
| शुक्रवार | 13 फरवरी 2026 | 2:00 PM | भारत A बनाम यूएई |
| रविवार | 15 फरवरी 2026 | 2:00 PM | भारत A बनाम पाकिस्तान A |
| मंगलवार | 17 फरवरी 2026 | 9:30 AM | भारत A बनाम नेपाल |
| शुक्रवार | 20 फरवरी 2026 | 9:30 AM | सेमीफ़ाइनल 1 (ग्रुप A प्रथम) बनाम (ग्रुप B द्वितीय) |
| शुक्रवार | 20 फरवरी 2026 | 2:00 PM | सेमीफ़ाइनल 2 (ग्रुप B प्रथम) बनाम (ग्रुप A द्वितीय) |
| रविवार | 22 फरवरी 2026 | TBC | फाइनल |
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने ऐतिहासिक रन चेज करते हुए बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड, मुंह ताकता रह गया न्यूजीलैंड
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
23 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
42 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines