India Women vs Australia Women: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से दबाव बना रखा है। बल्लेबाजी की बात हो या फिर गेंदबाजी की बात हो, भारत ने दोनों ही मामलों में ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में कम स्कोर पर तो रोका ही था, अब दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 261 के स्कोर पर ढेर कर दिया है। ऐसे में भारत को मैच जीतने के लिए काफी आसान लक्ष्य मिला है। उम्मीद है कि भारत इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: भारतीय टीम में किन धुरंधरों को मिलेगा मौका? किसका कटेगा पत्ता, देखें संभावित Playing 11
स्नेह राणा के सामने पस्त ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की बल्लेबाजी काफी मजबूत है, ऐसे में भारत आसानी से इस लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखता है। पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी स्नेह राणा जलवा देखने को मिला है। स्नेह राणा ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के 4 धुरंधरों को पवेलियन भेजकर कंगारू टीम को चारों खाने चित कर दिया है। बता दें कि पहली पारी में भी स्नेह राणा ने 3 विकेट चटकाए थे। ऐसे में स्नेह राणा ने इस मैच में कुल 7 विकेट हासिल कर लिया है। इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी कमाल कीं गेंदबाजी की और 2-2 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें:- PAK vs AUS: पाकिस्तान ने किया नोमान अली के रिप्लेसमेंट का ऐलान, धाकड़ गेंदबाज की टीम में एंट्री
सिर्फ एक खिलाड़ी ने जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलिया की ओर से तहलिया मैकग्राथ ही अर्धशतकीय पारी खेल सकीं। उन्होंने 177 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली हैं। उनकी पारी भले ही धीमी थी, लेकिन टीम के लिए यह काफी जरूरी था। तहलिया मैकग्राथ के अलावा कोई भी खिलाड़ी नहीं टिकीं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कंगारू टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाया था।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को लेकर बड़ा खुलासा, नहीं थी फैमिली इमरजेंसी! फिर क्यों लौटे King? (Valium)
भारत को जीत के लिए चाहिए 75 रन
भारत ने पहली पारी में 406 रन बनाया था। इससे भारत को बड़ी लीड मिल गई थी। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में वापसी करेगा, लेकिन दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया 261 के स्कोर पर ढेर हो गया है। इस तरह भारत को जीत के लिए सिर्फ 75 रनों की जरूरत है। भारत अगर यह मुकाबला जीत जाता है, तो यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टेस्ट मैच में सातवीं जीत होगी।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
3 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
8 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
9 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
10 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
10 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines